हवा में आई तकनीकी खराबी, टेकऑफ के बाद इंदौर एयरपोर्ट पर वापस आई इंडिगो की फ्लाइट

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर में इंडिगो विमान को एक बार फिर गड़बड़ी का सामना करना पड़ा. गुरुवार सुबह देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से मुंबई जा फ्लाइट 43 मिनट बाद वापस आ गई. इंडिगो की फ्लाइट सुबह 7:06 बजे पर यहां से रवाना हुई थी. इस बीच पायलट ने सूचना दी कि विमान में कुछ तकनीकी खराबी आ गई है. इसके कारण आगे की यात्रा करना संभव नहीं है. इसके बाद विमान को वापस इंदौर एयरपोर्ट पर उतार लिया गया.

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, इंडिगो की उड़ान संख्या IGO 169 रोज सुबह 7 बजे इंदौर से मुंबई के लिए रवाना होती है. गुरुवार सुबह यह विमान 7:06 बजे पर इंदौर से रवाना हुआ. विमान करीब 30 माइल जाने पर पायलट ने सूचना दी कि विमान में कुछ तकनीकी खराबी आ गई है. इसके बाद एटीसी से लैंडिंग ने अनुमति दी और 7.49 बजे विमान ने वापस लैंड कर लिया. विमान में 66 यात्री सवार थे. एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि टेक्निकल टीम ने विमान को ठीक किया और फिर इसे 10.23 बजे मुंबई के लिए रवाना किया गया.

 [/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
15 Comments