सेहत के लिए कमाल है करी पत्ता का सेवन, जानें इसके बड़े फायदे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

खुशबू और स्वाद के लिए खाना बनाने में इस्तेमाल किया जाने वाला करी पत्ता स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। करी पत्ते में औषधीय गुण पाए जाते हैं। बहुत कम लोग करी पत्ते के गुणों के बारे में जानते हैं। करी पत्ते में मौजूद पोषक तत्व कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। आइए बताए इससे होने वाले फायदों के बारे में |

करी पत्ता में आयरन और फॉलिक एसिड होता है। जिस वजह से यह एनीमिया के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं। वहीं ये इन्सुलिन को प्रभावित कर ब्लड शुगर लेवल को कम करने में भी मदद करता है।इसमें मौजूद विटामिन ए और सी भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

करी पत्ता में फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है, इसके अलावा करी पत्ता हाजमा करने व पाचन क्रिया में कारगर है। जिस वजह से कब्ज व गैस से बचाता है।

रिपोर्ट के मुताबिक कुछ शोधों से पता चला है कि करी पत्तों में ऐसे तत्व होते हैं जो मस्तिष्क सहित आपके तंत्रिका तंत्र के स्वास्थ्य की रक्षा करने में मददगार हो सकते हैं. करी पत्ते के तेल में भी एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुण होते हैं।

अगर आप बहुत ज्यादा शराब या फिर मसालेदार खाना खाते हैं। तो अपने लिवर को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए नियमित तौर पर करी पत्ता खाएं।

अपने खाने में रोजाना करी पत्ते को शामिल करके आप अपने लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं। इतना ही नहीं इसका इस्तेमाल आप लिवर के अंदर बनने वाले विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी कर सकते हैं।

करी पत्ते के अंदर माइल्ड लैक्सेटिव तत्व होता है, फिर भी डायरिया में करी पत्ता खाने पर इस समस्या से फायदा मिलता है। इसकी वजह यह है कि इसके अंदर एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लामेटरी तत्व शामिल हैं।

यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार है, जिससे दिल सुरक्षित रहता है।

करी पत्ते में ऐंटी ऑक्सिडेंट, एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। यह स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाते हैं। इसका पेस्ट बनाकर लगाने से स्किन में निखार आता है। वहीं इन पत्तों को पानी के साथ उबालकर उससे नहाने से फंगल इन्फेक्शन आदि की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

 [/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
163 Comments