CM के प्रोग्राम में आग से मची अफरा-तफरीभोपाल में अनुगूंज कार्यक्रम के मंच पर मौजूद थे शिवराज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में मंगलवार को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच पर दो बार आग लगी।  इसके देखते ही अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम अनुगूंज शासकीय सुभाष एक्सीलेंस स्कूल परिसर में चल रहा था। मुख्यमंत्री यहां शाम करीब 6:30 बजे से मौजूद थे। रात 9:30 बजे समापन के बाद पेपर फ्लावर आतिशबाजी शुरू हुई। उस वक्त मुख्यमंत्री मंच के सामने बैठे थे। फिर मुख्यमंत्री ने कहा- वे बच्चों के साथ मंच पर फोटो खिंचाएंगे। आतिशबाजी के बीच ही वे मंच पर आ गए। मंच पर जब फोटो सेशन चल रहा था, उसी वक्त मुख्यमंत्री के दाईं ओर आग लग गई, जिसे कुछ बच्चों ने बुझा दिया, लेकिन कुछ ही सेकंड में मुख्यमंत्री के पीछे भी आग लग गई। ये आग ज्यादा थी, जिसे देखकर भगदड़ मच कई। सीएम के सुरक्षाकर्मियों, पुलिस बल ने तत्काल फायर एक्सटिंगग्युशर से आग बुझा दी। घटना के वक्त परिसर में 400 बच्चे और 1000 से ज्यादा अभिभावक मौजूद थे।  हालांकि आग कुछ देर में बुझा दी गई।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

एडीशनल एसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि फ्लावर आतिशबाजी के कागज मंच पर लगे हैलोजन पर गिरे। हैलोजन बल्ब का तापमान अधिक होने से पेपर ने आग पकड़ ली। फायर एक्सटिंग्युशर होने से आग पर तत्काल काबू पा लिया गया।

वहीं साउथ भोपाल एसपी साईं कृष्णा थोटा ने बताया कि आगजनी की घटना का जांच की जा रही है।एफएसएल की टीम घटना के बाद मौके पर आई थी। प्रारंभिक जांच में एफएसएल के अधिकारियों का कहना है कि हैलोजन के लैंप पर पेपर के कतरन उड़ कर गिरे, जिसके कारण आग लगी है। घटनास्थल पर कहीं भी पटाखे या ज्वलनशील पदार्थ रखे होने के कोई प्रमाण नहीं मिले। अभी एफएसएल एक डिटेल रिपोर्ट बनाएगी। इसके अलावा पुलिस भी आगजनी की घटना की जांच करेगी।

 [/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
16 Comments