जाने क्यों गोवा में रंगपंचमी के दिन मनाते हैं शिमिगो उत्सव

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

जनश्रुति के अनुसार गोवा की रचना भगवान परशुराम ने की थी। उन्होंने अपने बाणों से समुद्र को कई योजन पीछे धकेल दिया था। आज भी गोवा के कई स्थानों का नाम बाणावली, वाणस्थली इत्यादि है। उत्तरी गोवा में हरमल के पास भूरे रंग का एक पर्वत है। इसे परशुराम के यज्ञ करने का स्थान माना जाता है। ऐतिहासिक दृष्टि से गोवा के बारे में सबसे पहले महाभारत में लिखा गया था। उस समय गोवा का नाम गोपराष्ट्र अर्थात गाय चराने वाले का देश हुआ करता था। माना जाता है कि गोवा गोपराष्ट्र का ही अपभ्रंश है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

1. गोवा में होली का उत्सव होलिका दहन के 5 दिन बाद मनाया जाता है यानी रंगपंचमी के दिन वहां रंग उत्सव मनाया जाता है जिसे स्थानीय भाषा में शिमिगो कहते हैं। इसे शिमगो या शिमगा के भी नाम से भी जाना जाता है। हालांकि उत्सव की शुरुआत तो होलिका दहन से ही हो जाती है।

2. यह त्योहार यहां के मछुआरों के बीच खासा लोकप्रिय है। इस त्योहार में रंगों के अलावा लोग जमकर नाच-गाना, खाना-पीना और आमोद-प्रमोद करते हैं।

3. गोवा में कोंकण भाषा बोली जाती है। यह कोकणस्थ लोगों का त्योहार है। ग्रामीण लोग भी यह त्योहार मनाते हैं। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कुछ हिस्से में गोंड़ी भाषी लोग होली को शिमगा सगगुम पाबुन कहते हैं। यहां के स्थानीय भाषा में शिवजी को शंभू शेक कहा जाता है।

4. माघ मास की पूर्णिमा और फाल्गुन की पूर्णिमा तक अनेक त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें शंभू शेक नरका (महाशिवरात्रि) और शिमगा प्रमुख हैं।

5. यह त्योहार नववर्ष के आगमन की खुशी में भी मनाते हैं। वर्ष के अंतिम माह फाल्गुन की पूर्णिमा और नए वर्ष के प्रथम दिन चैत्र माह के परेवा का संगम होता है और इसके बाद उत्सव मनाते हैं।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।