देश को ऑक्सीजन संकट से उबारेगी वायुसेना केंद्र ने बनाया PLan,

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

वायुसेना की ले सकती है मदद

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कोरोना महामारी की दूसरी लहर से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। एक तरफ जहां कोरोना लोगों की जान ले रहा है तो वही ऑक्सीजन की किल्लत भी मरीजों को जिंदा नहीं रहने दे रही है। ऐसे में देश में हो रही ऑक्सीजन की किल्लत को कम करने के लिए सरकार अहम कदम उठाने जा रही है।

सरकार अब देश में हो रही ऑक्सीजन की किल्लत को विदेश से खत्म करेगी।सूत्रों की मानें तो सरकार विदेशों से ऑक्सीजन कंटेनर्स मंगाने के लिए वायुसेना की मदद ले सकती है। बताया जा रहा है कि देश में भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध हैं लेकिन उसे ले जाने के लिए उपयोग किया जाने वाले कंटेनर की कमी बढ़ती जा रही है। इसलिए वायुसेना की मदद से कंटेनर्स को विदेश से लाया जाएगा। जिसके बाद देश में ऑक्सीजन की सप्लाई आसानी से हो सकेगी।

देश में कोरोना का कहर
देश में कोरोना संक्रमण के मामले 24 घंटे में तीन लाख को पार कर गए हैं। वर्ल्डोमीटर के रात 12 बजे के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को 3 लाख 10 हजार 687 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि अभी तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंकड़े जारी नहीं किए हैं। लेकिन वर्ल्डोमीटर के आंकड़ों के अनुसार एक ही दिन में 2040 लोगों की मौत हुई, जो कि एक रिकॉर्ड है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 21 लाख पार
देश में लगातार 42वें दिन मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 21 लाख 57 हजार 538 हो गई है, जो कि संकुल मामलों का 13.82 % है। राष्ट्रीय स्तर पर ठीक होने की दर भी घटकर 85.01 हो गई। देश में अब तक कोरोना वायरस से 1 करोड़ 32 लाख 76 हजार 039 संक्रमित हो चुके हैं। जब की मृत्यु दर 1.17% हो गई है।

इन राज्यों से सामने आए मौत के अधिक आंकड़े
इसके बाद 19 अप्रैल को संक्रमित लोगों की संख्या डेढ़ करोड़ से ज्यादा हो गई। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक 20 अप्रैल तक 27 करोड़ 10 लाख 53 हाजर 392 नमूनों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 16 लाख 39 हजार 357 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई। संक्रमण से मरने वाले 2023 लोगों में 519 महाराष्ट्र से, 277 दिल्ली से, 191 छत्तीसगढ़ से, 162 उत्तर प्रदेश से, 149 कर्नाटक से, 121 गुजरात से, 77 मध्य प्रदेश से, 64 राजस्थान से, 60 पंजाब से, 51 बिहार से, 48 तमिलनाडु से, 46 पश्चिम बंगाल से, 45 झारखंड और 35-35 हरियाणा और आंध्र प्रदेश से हैं।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।