Mira Rajput ने किया था खुलासा, Shahid Kapoor के साथ उनकी शादी इस वजह से टूट सकती है

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

बॉलीवुड (Bollywood) के सबसे क्यूट और परफेक्ट कपल्स की लिस्ट में शामिल शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं. दोनों ने 7 जुलाई, 2015 को एक-दूसरे के साथ शादी की थी.

बॉलीवुड के ‘कबीर सिंह’ यानी शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने साल 2015 में मीरा राजपूत (Mira Rajput) के साथ अरेंज मैरिज की थी. तभी से मीरा और शाहिद की जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में शामिल है. अक्सर दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. वहीं, मीरा राजपूत ने एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी.
दरअसल, जब एक इंटरव्यू में मीरा राजपूत से पूछा गया कि ‘अगर कभी आपकी शादी टूटी तो क्या वजह हो सकती है उसकी?’ इस सवाल पर मीरा ने बिना हिचकिचाते हुए कहा कि- ‘मेरे ससुराल वाले हमारे बीच में कभी नहीं आते, ना ही हम दोनों बोर हैं. हमारी सेक्स लाइफ भी अच्छी है. इसके बाद शाहिद अगर कभी मुझे धोखा देंगे तब ही हमारी शादी टूट सकती है.’

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

इसके अलावा इंटरव्यू में मीरा राजपूत ने ये भी खुलासा किया कि -‘शाहिद के घर से जब रिश्ता आया था तब उनकी मां को लगा कि शाहिद के छोटे भाई रुहान का रिश्ता लेकर आएं हैं, क्योंकि मीरा और शाहिद की उम्र में 12 साल का फर्क था.
आपको बता दें कि शाहिद और मीरा एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं, दोनों ने परिवार वालों की मर्जी से साल 2015 में दिल्ली में शादी की थी. पहली ही मुलाकात में दोनों 7 घंटे तक लगातार बातें करते रहे थे. आज शाहिद और मीरा दो बच्चों के माता-पिता हैं. बेटी मीशा और बेटा जै़न.

 [/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।