आम ग्लोइंग स्किन के लिए भी काफी लाभकारी होता है

sadbhawnapaati
2 Min Read

सेहत के लिए आम बेहद गुणकारी साबित हो सकता हैं। इसलिए गर्मियों के मौसम में इसका यूज करना चाहिए। वैसे इस फलों का राजा कहा जाता हैं। ये प्रकृति का एक ऐसा अनमोल फल है जो सभी के मन को पंसद आता है।

दुनिया में शायद ही कोई आदमी हो जिनको आम पसंद न हो। ये अपने स्वादिष्ट, अनोखे लाभ एवं चमत्कारी गुण की वजह से प्राय: सभी के दिलों में राज करता है।

अगर खबरों की माने तो आम त्वचा ग्लोइंग के लिए भी काफी लाभकारी होता है। आम के छिलके को घिस कर स्किन पर लगाने से त्वचा में चमक आती है। यह फुंसी, पिंपल्स, रिंकल्स को भी कम करता है। चलिए जानते हैं आम के लाभ के बारे में.

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

इसके पत्ते को रात भर पानी में डूबा कर रख दीजिए। सुबह इस पानी को छान कर पी लीजिए। ये मधुमेह को कंट्रोल करने में कारगर साबित हो सकता है।

इसमें एक तरह से फाइबर का भंडार होता है। ये आपके पाचन क्रिया को स्वस्थ रखता है तथा मेटाबोलिक रेट को बढ़ाता है। यही वजह है की आम का सेवन करने से पेट की चर्बी घटाने में मदद मिलती है।

[/expander_maker]

Share This Article