Student Update : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुछ ख़ास खबरे, देखें

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

1. शहर में 40 से ज्यादा कॉलेजों में बीएड कोर्स करवाया जा रहा है। जहां 4 हजार से ज्यादा विद्यार्थी है। डिप्टी रजिस्ट्रार प्रज्वल खरे का कहना है कि बीएड सेकंड सेमेस्टर का रिजल्ट जून के तीसरे सप्ताह में ऐलान कर दिया जाएगा, बची हुई परीक्षाएं के नतीजे भी जल्द आएंगे।
2. DAVV के  कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) की तैयारी हो गई है कोरोना के चलते पिछले 2 सालों से मेरिट पर एडमिशन हो रहे थे। पिछले साल 18 हजार विद्यार्थियों ने सीईटी के लिए आवेदन किये थे, पहले सीईटी के 20 सेंटर थे जिन्हें बढ़ा कर 23 किया जायेगा, रजिस्ट्रार डॉ. अनिल शर्मा का कहना है कि सीईटी जुलाई अंतिम और अगस्त के पहले हफ्ते में होगी।
3. देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की लॉ कोर्स की सभी परीक्षाओं पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने रोक लगा दी है। इस कारण 19 परीक्षाओं का शेड्यूल टल गया है। यूनिवर्सिटी इसी माह के अंत तक ऑनलाइन परीक्षाएं करवाने की तैयारी में थी।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

4 . डीएवीवी ने ओपन बुक परीक्षा की गाइडलाइन जारी कर दी है। छात्र को दोनों तरफ के मिलाकर कुल 16 पेज की कॉपी पर एग्जाम देना होगी। एक सवाल के जवाब के अधिकतम 250 शब्द तय किए गए हैं।
5. बीए फाइनल ईयर, बीबीए-बीसीए फाइनल सेमेस्टर की कॉपियां 19 जून तक जमा करना होंगी। बीकॉम की 21 और बीएससी अंतिम वर्ष की 23 तक जमा होगी। जो छात्र शहर में नहीं हैं, वे अपने कॉलेज को इसी समय सीमा में स्पीड पोस्ट से कॉपी भेजेंगे।
6. तीन बार देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के कुलपति रहे प्रो. राजकमल का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 71 वर्ष के थे। वे शहर के उन चुनिंदा शिक्षाविदों में शुमार थे, जो आधुनिक तकनीक के कारण पहचाने जाते थे। डॉ. राजकमल सुबह करीब साढ़े 11 बजे पोस्ट ऑफिस गए थे इसी दौरान वे अचानक गिर पड़े |

 [/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।