DGHS ने बच्चों के लिए कोरोना गाइडलाइन जारी की

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भारत सरकार के परिवार और स्वास्थ्य मंत्रालय की सहभागी संस्था स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने आज बच्चों के लिए कोविड-19 गाइडलाइन जारी किया। अपने गाइडलाइन में DGHS ने कहा है कि वे 18 साल से कम उम्र के बच्चों के कोविड-19 इलाज के लिए रेमडेसिवीर की सिफारिश नहीं करते हैं। DGHS ने बच्चों के लिए HRCT इमेजिंग (उच्च संकल्प सिटी स्कैन) के तर्कसंगत उपयोग का सुझाव दिया है।

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने अपने दिशानिर्देशों में पैरेंट्स को 5 वर्ष या उससे कम उम्र के बच्चों को मास्क पहनाने से परहेज करने को कहा है। वहीं 6-11 वर्ष की आयु के बच्चों के बारे में निर्देश दिया है कि वे माता-पिता के देखरेख में मास्क पहन सकते हैं या फिर अगर जरूरी हो तो डॉक्टरों के सलाह पर मास्क पहन सकते हैं।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

DGHS के दिशा निर्देशों पर बोलते हुए सर गंगा राम अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर धीरेन गुप्ता ने कहा कि ये गाइड्लाइन्स बहुत देर से आए हैं। DGHS के ये दिशा निर्देश कम से कम 2 महीने पहले आ जाना चाहिए था। DGHS द्वारा HRCT इमेजिंग (उच्च संकल्प सिटी स्कैन) के दिशा निर्देश पर उन्होंने कहा कि कुछ परिस्थितियों को छोड़कर बाल रोगियों में सीटी स्कैन का शायद ही कोई उपयोग होता है।

ज्ञात हो कि DGHS के दिशा निर्देश ऐसे समय में आया है जब कोरोना की दूसरी लहर खत्म होने के कगार पर है। फिर भी तीसरी लहर के आने की संभावनाओं को देखते हुए इन दिशा निर्देशों की उपयोगिता भविष्य में हो सकती है। अभी भी इन दिशा निर्देशों की उपयोगिता है, क्योंकि कोरोना पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है।

 [/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।