Press "Enter" to skip to content

आंखों की सुरक्षा के लिए हेल्दी फूड्स का करें सेवन 

सावधानी नहीं बरती तो जा सकती है आंखों की रोशनी
नई दिल्ली । आंखों की सुरक्षा के लिए हेल्दी फूड्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है। आंखों की सेहत के लिए कई विटामिंस बेहद महत्वपूर्ण होते हैं, जिसके लिए पोषण से भरपूर फूड्स की सलाह दी जाती है। आइए आज हम आपको ऐसे ही विटामिंस और उसके बेस्ट सोर्स बताते हैं। खबर के मुताबिक, विटामिन ए आंखों के लिए सबसे जरूरी होता है। इसकी कमी होने पर आंखों रोशनी कम हो जाती है।
इसकी वजह से रात में दिखना भी बंद हो सकता है जिसे ‘रतौंधी’ कहा जाता है। विटामिन ए के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, गाजर, चुकंदर का सेवन करना चाहिए। आंखों की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए विटामिन ई बेहद जरूरी है। इसकी कमी होने से आंखों के सेल्स को डैमेज होने से बचाता है। बादाम, हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, सनफ्लावर के बीज, कीवी आम आदि का सेवन कर सकते हैं।विटामिन सी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। यह आंखों के लिए भी बहुत लाभकारी है।
इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। यह रेटिनल बीमारी जैसे एएमडी से रक्षा करता है। विटामिन सी के लिए आप संतरा, कीवी, ब्रोकली, स्ट्रॉबेरी, टमाटर आदि का सेवन कर सकते हैं। कई शोध में यह पाया गया है कि विटामिन बी6 और विटामिन बी9 और बी12 आंखों की सेहत को दुरुस्त करते हैं।ये आंखों के को धुंधलापन होने से बचाते हैं। इसकी भरपाई के लिए आप दूध, केला, सनफ्लावर बीज आदि का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आंखों की सेहत के लिए ल्युटिन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, थाइमिन, और राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट की जरूरत होती है।
बता दें कि आंख शरीर के सबसे नाजुक अंगों में से एक है। इसकी देखभाल करना बेहद जरूरी है। आंखों से ही हम पूरी दुनिया को देख पाते हैं।
एक पल के लिए कल्पना कीजिए कि अगर आपकी आंखों को कोई नुकसान पहुंच जाए, उसकी रोशनी चली जाए तो आप इस खूबसूरत दुनिया का दीदार कैसे करेंगे। यही वजह है कि आंखों का विशेष ध्यान रखना होता है। धूप में कहीं बाहर जाते समय चश्मे का इस्तेमाल करने को कहा जाता है, ताकि आंखों को धूप और धूल से सुरक्षित रखा जा सके।
Spread the love
More from Health NewsMore posts in Health News »