योग दिवस के साथ भाजपा चलाएगी जन अभियान

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

नई दिल्ली: भाजपा अगले सप्ताह योग दिवस से लेकर करीब एक पखवाड़े तक विभिन्न कार्यक्रम के जरिए लोगों को साधने का जन अभियान चलाएगी। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद शुरू होने वाले इस अभियान के तहत योग दिवस 21 जून को करीब 600 स्थान पर आयोजन किया जाएगा, जबकि पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के लिए लगभग 13 हजार से अधिक बूथ पर सीमित संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। बताया जाता है कि भाजपा के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मोत्सव 6 जुलाई को इसका समापन होगा।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

प्रदेश वरिष्ठ पदाधिकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण कम होने के कारण भाजपा ने करीब एक पखवाड़े तक इस बार मुखर्जी के जन्मोत्सव पर कई आयोजन किए जाने की योजना है। प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा के मुताबिक 21 जून को योग दिवस, 27 जून को पीएम मोदी के मन की बात सहित कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पीएम के मन की बात को सुनने के लिए हरेक बूथ स्तर तक पर सीमित संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। इसमें प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी भी जुड़ेंगे। पौधरोपण अभियान के जरिए भी लोगों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि 25 जून को आपातकाल दिवस में बंद हुए लोगों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।