नगर निगम के 30 विभागों और 19 जोनल आफिसों तक नहीं पहुंची बजट की कापी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore Nagar Nigam News । नगर निगम में प्रतिपक्ष की पूर्व नेता फौजिया शेख अलीम ने अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि नगर निगम के बजट की कापी अब तक 30 विभागों और 19 जोनल आफिसों पर नहीं पहुंची है। निगम बजट छह महीने की देरी से 10 जून को स्वीकृत हो चुका है।

अब तो शहर से कोरोना की महामारी भी खत्म हो गई है, इसलिए इस देरी का कारण समझना कठिन है। शहर में निगम के ज्यादातर निर्माण और विकास कार्य बंद हैं। उन्होंने कहा है कि निगम के अधिकारी और कर्मचारी किस  काम में व्यस्त हैं, जो बजट की कापियां विभागों तक नहीं पहुंच पा रही है। बारिश के सीजन में बजट की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। अभी हाल यह हैं कि चैंबर भी दुरुस्त नहीं हो पा रहे हैं। ठेकेदारों को किसी भी विभाग से बुलावा नहीं आया है। जोन व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। शहर में कई जगह जलजमाव की समस्या हो रही और कोई सुध लेने वाला नहीं है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि बजट की कापी विभागों को नहीं देना बड़ी लापरवाही है। पहले ही बहुत देर हो गई है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

शहर के नागरिक सड़क, पानी और ड्रेनेज आदि के रुके कार्यों के कारण परेशान हैं और जवाब जनप्रतिनिधियों को देने पड़ रहे हैं। अलीम ने नगर निगम प्रशासक (संभागायुक्त) डा. पवनकुमार शर्मा और निगमायुक्त प्रतिभा पाल से मांग की है कि वे जल्द से जल्द बजट की प्रति निगम के सभी विभागों और जोनल आफिसों में उपलब्ध कराएं।

जल्द देने की कोशिश करेंगे : निगम अपर आयुक्त (वित्त विभाग) बीरभद्र शर्मा ने माना कि अब तक विभागों और जोनल आफिसों में बजट की कापी नही भेजी जा सकी हैं। उन्होंने बताया कि अभी बजट की कापियां छपी नहीं है। जल्द ही बजट की कापिया छपवाकर जुलाई के पहले पखवाड़े में संबंधित विभागों तक पहुंचा दी जाएंगी।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।