रंगशाही की रंगरेलियां : पोर्न मूवी दिखा कर महिला से अप्राकृतिक कृत्य करता था

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Indore News। जिला आबकारी अफसर विनय रंगशाही के खिलाफ भंवरकुआं थाने में प्रकरण दर्ज करवाने वाली महिला ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। कोर्ट के समक्ष दर्ज करवाए बयानों में महिला ने कहा कि विनय से प्रीतमलाल दुआ सभागृह में वरिष्ठ भाजपा नेता किरण बेदी के व्याख्यान में दोस्ती हुई थी। आरोपित ने उससे प्रेम संबंध बनाए और विभिन्न जिलों के शासकीय आवास पर बुलाकर दैहिक शोषण किया। महिला का आरोप है कि विनय पोर्न मूवी दिखा कर अप्राकृतिक कृत्य करता था। उसने एक सामाजिक संस्था में शादी भी कर ली थी।

ज्ञात हो की भंवरकुआं थाना पुलिस ने कौशल्यापुरी निवासी 28 वर्षीय महिला की शिकायत पर 26 जून को अलीराजपुर के जिला आबकारी अफसर विनय रंगशाली, उसके पिता अशोक रंगशाली (रिटायर्ड डीएसपी) और उसकी मां शीतल निवासी ट्रेजर फैंटेसी टाउनशिप राऊ के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था।
पुलिस ने धारा 161 के तहत् बयान लिए तो महिला ने कहा कि करीब 10 साल पूर्व प्रीतमलाल दुआ सभागृह में किरण बेदी के व्याख्यान थे। उस वक्त वह डीएवीबी में नौकरी करती थी। विनय से एक दोस्त के जरिए मुलाकात हुई और दोनों प्रेम करने लगे। विनय इस दौरान डिंडोरी, खंडवा, भिंड सहित कई जिलों में पदस्थ रहा और अपने शासकीय आवास पर बुलाकर पोर्न मूवी दिखा अप्राकृतिक कृत्य करता था। उसने यह भी कहा कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई लेकिन विनय ने बुखार की गोलियां बता कर गर्भपात करवा दिया।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

बगैर तलाक दूसरी शादी करने पर खुली अफसर की पोल

महिला के मुताबिक विनय ने भीमघाट स्मारक समिति बुध सोसायटी महाराष्ट्र में शादी कर ली थी। शादी के कुछ समय बाद ही वह मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करने लगा। विनय का पिता अशोक रंगशाही (रिटायर्ड डीएसपी ने उसके पीछे गुंडे लगा दिए। वह तलाक लेने की धमकी देने लगा और उसके साथ कई बार मारपीट भी की महिला को कुछ समय पूर्व ही पता चला कि विनय ने दीपाली नामक महिला से शादी कर ली है और उसकी एक बेटी भी है। उधर अशोक रंगशाही और शीतल की विशेष न्यायाधीश देवेंद्र गुप्ता ने अग्रिम जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है। पुलिस ने विनय को बयानों के लिए नोटिस जारी कर दिया है।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।