National News – Pegasus Spyware Case – अमित शाह बोले- आप क्रोनोलॉजी समझिए, आज संसद में पक्ष रखेगी सरकार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

National News. Pegasus Spyware Case: जासूसी केस की गूंज संसद तक पहुंच गई है। विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स को आधार बनाकर विपक्ष दल हंगामा कर रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं। इनका सरकार की ओर से मंगलवार को संसद में जवाब दिया जाएगा। इस बीच, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी Pegasus Spyware Case पर प्रतिक्रिया दी है। अमित शाह ने कहा है कि लोगों ने अक्सर ‘आप क्रोनोलॉजी समझिए’ इस वाक्यांश को मेरे साथ हल्के-फुल्के अंदाज में जोड़ा है, लेकिन आज मैं गंभीरता से कहना चाहता हूं। ये चीजें अभी ही लीक क्यों हुईं? देश में और दुनिया में कुछ विघटनकारी संगठन हैं जो भारत की प्रगति को पसंद नहीं करते हैं। भारत में कुछ राजनीतिक खिलाड़ी हैं जो नहीं चाहते कि भारत प्रगति करे। जो कुछ हो रहा है, उसका इस लिहाज से देखना होगा कि ऐसा अभी क्यों हो रहा है।

अमित शाह ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले ऐसी रिपोर्ट आती हैं। विपक्ष के नेता तत्काल उस रिपोर्ट को उठा लेते हैं और हंगामा शुरू कर देते हैं। यह पूरा देश देख रहा है। यह भारत को बदनाम करने की साजिश है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

जासूसी कांड: आज संसद में पक्ष रखेगी सरकार

जासूसी के आरोपों पर सरकार की ओर से मंगलवार को संसद में जवाब दिया जा सकता है। संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव जवाब देंगे। इससे पहले अश्विनी वैष्णव कह चुके हैं कि फोन टैपिंग से जासूसी के आरोप पूरी तरह गलत और आधारहीन हैं। उन्होंने सभी संसद सदस्यों से आग्रह किया कि वो मामले से जुड़े तथ्यों और तर्कों की जांच करें।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।