Indore News – ट्यूशन फीस में अन्य शुल्क जोड़ने वाले स्कूलों के खिलाफ होगी जांच

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

जागृत पालक संघ की ओर से मिले सुझावों पर कलेक्टर ने दिए प्रभारी डीईओ को कार्रवाई के निर्देश

इंदौर. कोरोना काल में आर्थिक तंगी झेल रहे पालकों द्वारा स्कूलों की मनमानी पर लगाम कसने के लिए लगातार मांग उठाए जाने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हो पा रही है। बुधवार को जागृत पालक संघ ने इस संबंध में सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टर मनीष सिंह व प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के साथ बैठक कर स्कूलों द्वारा शासन-प्रशासन के आदेश के बावजूद फीस रेग्युलेटरी एक्ट का पालन नहीं किए जाने की शिकायत मय प्रमाण की। साथ ही स्कूलों द्वारा फीस रेग्युलेटरी एक्ट के अनुसार ट्यूशन का निर्धारण सुनिश्चित करने संबंधित निर्देश जारी करने की मांग की। इस पर कलेक्टर सिंह ने प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी को दिए ट्यूशन फीस में बढ़ोतरी और पूरी फीस को ट्यूशन फीस में जोड़कर लेने से जुड़ी लंबित शिकायतों की जांच कर उन पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
जागृत पालक संघ के अध्यक्ष एडवोकेट चंचल गुप्ता व सचिव सचिन माहेश्वरी ने बताया कि निजी स्कूलों द्वारा लगातार न्यायालय व शासन के आदेशों का उल्लंघन किया जा रहा है। ट्यूशन फीस में अन्य सभी प्रतिबंधित मदों को जोड़कर फीस ली जा रही है।  इसकी शिकायतें भी कलेक्टर व डीईओ के समक्ष प्रस्तुत की गई लेकिन उनका उचित निराकरण आज तक नहीं हो रहा था। हमने सांसद लालवानी की उपस्थिति में कलेक्टर श्री सिंह से मांग की है कि मप्र निजी स्कूल फीस अधिनियम के प्रावधानों व न्यायालय के आदेश के अनुसार उचित शिक्षण शुल्क का निर्धारण करवाया जाए।

बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित
बैठक में बताया गया कि न्यायालय के स्पष्ट आदेश है कि फीस समय पर जमा नहीं कर पाने के कारण किसी भी बच्चे को ऑनलाइन पढ़ाई या रिजल्ट से वंचित नहीं रख सकते, इसके बावजूद कई स्कूल ऐसा कर रहे हैं। इससे शहर के हजारों बच्चे शिक्षा के अधिकार से वंचित हैं।  वहीं बच्चे के साथ पालक भी अवसाद व मानसिक प्रताड़ना के शिकार हो रहे हैं।
यह भी दिए गए सुझाव
– निजी स्कूल मासिक शुल्क लेने के बजाय त्रैमासिक शुल्क ही ले रहे हैं, ऐसे में सभी स्कूलों को आदेशित किया जाए।
– निजी स्कूलों की शिकायतों के निवारण के लिए एक अलग समिति बने जिसमें जागृत पालक संघ भी शामिल हो। हेल्पलाइन बनाकर समयसीमा में निवारण किया जाए।
– फीस के अभाव में बच्चों टीसी नहीं रोके जाने बाबत आदेश जारी किए जाएं।
– तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए पूर्ण सुरक्षा, वैक्सीनेशन व स्कूलों की जिम्मेदारी तय किए बिना स्कूलों का संचालन शुरू नहीं किया जाए।
– जिले में एक स्थाई जिला शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति अतिशीघ्र की जाए।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।