Indore News – आदर्श अस्पताल बनेगा एमवाय अस्पताल  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

आदर्श अस्पताल बनेगा एमवाय अस्पताल

Indore News । एमवाय अस्पताल को आदर्श अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट की पहल पर अस्पताल के उन्नयन एवं अत्याधुनिक चिकित्सा से सुविधाओं से युक्त करने के लिए लगभग 250 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सिलावट ने एक बैठक में इस प्रस्ताव के संबंध में संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर इसे और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए थिएटर का निर्माण हो चुका है। रोबोटिक सर्जरी के एक्विपमेंट दा विन्ची रोबोट आर्म की कीमत करीब 20 से 25 करोड़ रुपए हैं।

परिसर का होगा सौंदर्यीकरण एमवाय अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के कैंपस के सौंदर्यीकरण सड़कों का चौड़ीकरण, वृक्षारोपण, मल्टी लेवल पार्किंग, ट्रैफिक व्यवस्था आदि के कार्य पर 15 से 20 करोड़ रुपए की योजना बनाई जा रही है। अस्पताल में समय की मांग के अनुसार नए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए।

चाचा नेहरू अस्पताल का विस्तार भी प्रस्तावित किया गया है। यह 400 बेड के लिए नए वार्ड बनाए जाना है। इस पर लगभग 10 करोड़ रुपए का खर्च प्रस्तावित है। साथ ही विभिन्न बीमारियों के टीकाकरण के लिए अलग से वयस्क टीकाकरण क्लिनिक बनाए जाने के निर्देश दिए गए। अस्पताल को पेपर लेस बनाने तथा डिजिटलाइजेशन करने का भी प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल परिसर में सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए खेल मैदान, प्रोफेसरों के लिए आवास की व्यवस्था आदि बनाने के लिए भी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस पर लगभग 30 से 40 करोड़ रुपए खर्च होना प्रस्तावित है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।