MP News – मंदसौर में ज़हरीली शराब से 3 की मौत, आबकारी मंत्री के विधानसभा क्षेत्र का मामला, कमलनाथ ने शिवराज सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read
मंदसौर में जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत की घटना सामने आई है, जिसे लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। साथ ही मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
मध्यप्रदेश के आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा के गृह क्षेत्र में जहरीली शराब से 3 लोगों की मौत होने के मामले पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिवराज सरकार सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है। सरकार के तमाम दावों के बाद भी प्रदेश में जहरीली शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, वहीं अब इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
कमलनाथ ने शिवराज सरकार को घेरा
वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस घटना को लेकर ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर पूछा है कि, शिवराज सरकार में प्रदेश के उज्जैन, मुरैना, भिंड, ग्वालियर के बाद अब प्रदेश के मंदसौर जिले के खंकराई गांव में जहरीली शराब से 3 लोगों की मौत व कुछ लोगों की गंभीर हालत की खबर सामने आयी है? प्रदेश के आबकारी मंत्री के क्षेत्र की यह स्थिति? पता नहीं शिवराज सरकार में माफिया कब गड़ेंगे, कब टगेंगे, कब लटकेंगे? प्रदेश में माफियाओं के हौसले बुलंद।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा, ‘मैं सरकार से माँग करता हूँ कि इस पूरी घटना की उच्च स्तरीय जाँच हो, पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद हो, सीएम शिवराज की पूर्व की घोषणा अनुसार दोषियों व ज़िम्मेदारों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो । गौरतलब है की मंदसौर से लेकर पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम खखराई में अवैध शराब पीने के बाद तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
मामले आबकारी मंत्री ने जताई संवेदना
वहीं, घटना पर आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि खखराई की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने कलेक्टर और एसपी से इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा की है और जांच कर तत्काल दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। मैं हताहतों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। इस मामले में आबकारी एएसआई नरेंद्र डामोर को निलंबित किया गया है और आगे की कार्रवाई लगातार जारी है । इस घटना में जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।