Bollywood News – The Kapil Sharma Show का प्रोमो रिलीज, पूरी स्टारकास्ट के साथ दिखे Kapil Sharma

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

The Kapil Sharma Show: शो का लंबे समय तक हिस्सा रहीं सुमोना चक्रवर्ती प्रोमो से गायब हैं. माना जा रहा है कि सुमोना को द कपिल शर्मा शो के नए सीजन में जगह नहीं मिली है.

The Kapil Sharma Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा के फैंस (Kapil Sharma) के लिए अच्छी खबर है. कपिल शर्मा जल्द ही अपने कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ का नया सीजन लेकर आने वाले हैं. शो के होस्ट कपिल ने सोशल मीडिया पर नए शो का प्रोमो शेयर किया है. इस प्रोमो में कृष्णा अभिषेक भारती सिंह कीकू शारदा सुदेश लहरी  चन्दन प्रभाकर और अर्चना पूरण सिंह नज़र आ रहीं हैं. वहीं, शो का लंबे समय तक हिस्सा रहीं सुमोना चक्रवर्ती इस प्रोमो से गायब हैं. माना जा रहा है कि सुमोना को द कपिल शर्मा शो के नए सीजन में जगह नहीं मिली है.

कपिल के जरिए शेयर किए गए प्रोमो की शुरुआत में कृष्णा, भारती, कीकू शारदा, सुदेश और चन्दन एक कोविड 19 वैक्सीनेशन सेंटर पर मौजूद सेल्फी स्टेशन पर नजर आते हैं और ‘सीट कंफर्म्ड’ कहते नजर आते हैं. इस बीच फ्रेम में कपिल शर्मा आते हैं और कहते हैं, ‘हम सब की शो पर सीट कंफर्म हो चुकी है क्योंकि हम सब ने कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज ले लिए हैं.’ इसके बाद कपिल सभी दर्शकों से भी वैक्सीन लगवाने की अपील करते नजर आते हैं.

प्रोमो के अलगे हिस्से में कपिल शो की कास्ट यानी कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, कीकू शारदा, सुदेश लहरी और चन्दन प्रभाकर के साथ डांस करते नजर आते हैं. अचानक ही कपिल को समझ आता है कि अर्चना जी कहीं नजर नहीं आ रहीं हैं, तो वो कहते हैं, ‘अर्चना जी कहां हैं?’ कपिल के यह पूछते ही पीछे से अर्चना जी आती हैं और कहती हैं, ’18+ को वैक्सीन बाद में लगा ना कपिल.’ इस पर कपिल अपनी चिरपरिचित शैली में मजाक करते हुए कहते हैं, ’80+ वालों को तो कब की लग गई अर्चना जी.’ जिस पर अर्चना भी मजाक मजाक में चिढ़ते हुए कपिल को प्यार से कोहनी मारती हैं.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।