Health Tips – Long life tips – लंबी उम्र जीना चाहते हैं आप, इन चीजों से परहेज जरूरी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Long life tips: भागदौड़ भरी इस जिंदगी में सेहतमंद (healthy) रहना किसी चुनौती से कम नहीं है. जरा सी लापरवाही आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है. खासकर खराब दिनचर्या, अनुचित खानपान और तनाव की वजह से मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप आदि बीमारियां दस्तक देने लगती हैं, इनसे न केवल सेहत (health) पर बुरा असर पड़ता है, बल्कि आयु भी कम हो जाती है.

डाइट एक्सपर्ट डॉक्टर रंजना सिंह के अनुसार, लंबी उम्र (Long life ) जीने के लिए आपको अभी से हेल्दी डाइट (healthy diet) फॉलो करनी चाहिए. इसके अलावा आपको उन चीजों से परहेज करना जरूरी है, जो शरीर को खोखला कर देती हैं. नीचे जानिए.

इन चीजों से करें परहेज.

1. शराब के सेवन से बचें
डाइट एक्सपर्ट डॉक्टर रंजना सिंह के अनुसार शराब के सेवन से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. इससे उच्च रक्तचाप, हार्ट अटैक समेत लिवर से संबंधित बीमारी का खतरा बढ़ जाता है. उन्होंने बताया कि साल 2018 की एक शोध के अनुसार, एक हफ्ते में 7 से 14 पैग शराब पीने वाले व्यक्ति की आयु 6 महीने घट जाती है. वहीं, प्रति सप्ताह 14 से 25 पैग शराब पीने वाले व्यक्ति की आयु 1 से 2 साल कम हो जाती है, जबकि, 25 से अधिक पैग शराब पीने वाले की आयु 4 से 5 साल कम हो जाती है. इसलिए शराब का सेवन न करें.

2. चीनी का सेवन कम करें
डॉक्टर रंजना सिंह कीमानें तो शरीर में अत्यधिक कैलोरी और रक्त शर्करा से मोटापा, कैंसर, मधुमेह, दांतों और लिवर की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. लिहाजा आप चीनी का सेवन कम मात्रा में करें. इसके अलावा चाय, कॉफी, चटनी, केचअप, केक, कोल्ड ड्रिंक आदि का सेवन भी सीमित मात्रा में करना चाहिए. आप जूस के फलों के बदले ताजे फलों का सेवन करें.

3. फ्राइड चीजें न खाएं
फ्रेंच फ्राइज और आलू के चिप्स में कैलोरी उच्च मात्रा में पाई जाती है, इसके लिए सीमित मात्रा में ही इन चीजों का सेवन करें. अगर आपइन चीजों का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो मोटापा और मधुमेह का खतरा बढ़ सकता है. साथ ही कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ने लगता है.

4. स्मोकिंग करने से बचें
डॉक्टर रंजना सिंह की मानें तो स्मोकिंग करने वाले लोगों की आयु सामान्य लोगों के अनुपात में 10 साल कम हो जाती है. इससे अकाल मृत्यु (असमायिक) का खतरा बढ़ जाता है. उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों के अनुसार, स्मोकिंग करने वाले लोगों में मृत्यु दर सामान्य लोगों की तुलना में तीन गुना अधिक है, इससे फेफड़े और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए स्मोकिंग करने से बचें.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।