Health News – भूख  ना  लगने पर आपको घेर सकती हैं ये गंभीर समस्याएं, जानिए भूख बढ़ाने का आसान तरीका

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Health News – क्या आपको भूख नहीं लगती? यह ऐसी समस्या है, जो आजकल लोगों में ज्यादा देखी जा रही है. कुछ लोगों को भूख नहीं लगती और जब लगती भी है, तो वह ज्यादा खा नहीं पाते. अगर आपके साथ भी ऐसी समस्या है तो ये खबर आपके काम आ सकती है. इस खबर में हम आपके लिए कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो न सिर्फ आपकी भूख बढ़ाती हैं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी हैं.

जाने माने आयुर्वेद डॉक्टर अबरार मुल्तानी के अनुसार, अगर आपको भी भूख नहीं लगती है तो अनार, आंवला, इलायची, अजवाइन और नींबू को डाइट में शामिल करें. इन्हें खाने से शरीर में कई पोषक तत्वों की पूर्ति हो जाती है. इसके अतिरिक्त व्यायाम करना भी बेहद जरूरी है. इससे भी भूख नहीं लगने की समस्या ठीक हो जाती है.

भूख ना लगने से नुकसान
भूख ना लगने की समस्या को एनोरेक्सिया कहते हैं. इसमें व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक कमजोरी हो सकती है. यदि किसी व्यक्ति को भूख न लगने की समस्या लंबे समय तक रहती है तो उसके वजन में गिरावट आ सकती है और उसकी हड्डियां भी कमजोर हो सकती हैं.

इन चीजों के सेवन से बढ़ेगी भूख

1 त्रिफला चूर्ण से बढ़ाएं भूख
त्रिफला चूर्ण को लोग अधिकतर कब्ज की समस्या में इस्तेमाल करते हैं. अगर आपको भी समय पर भूख नहीं लग रही है, तो आप त्रिफला चूर्ण का सेवन कर सकते हैं. इसके लिए आप हल्के गरम दूध में एक चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन करें. इसके नियमित सेवन से भूख बढ़ जाती है.

2. ग्रीन टी से बढ़ेगी भूख

ग्रीन टी को भूख बढ़ाने के लिए अच्छा घरेलू उपाय माना जाता है. इसके नियमित सेवन से सिर्फ भूख ही नहीं बढ़ती है बल्कि, ये कई बीमारियों में भी राहत देती है.

3. अजवायन से बढ़ाएं भूख
अपच या भूख न लगने की समस्या में आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे खाने से पेट भी साफ रहता है. कई भारतीय इसे हल्का भून के इसमें नमक डालकर इसका सेवन करते हैं.

4. सेब जूस का सेवन
अगर आपको समय से भूख नहीं लगती है या फिर कुछ खाने का मन नहीं करता है, तो आप सेब जूस का सेवन कर सकते हैं. ध्यान रहे, इसका सेवन करते समय जूस में हल्का नॉर्मल नमक या फिर सेंधा नमक डाल लें. इससे पेट भी साफ रहता है और भूख भी लगती हैं.

4. नींबू पानी से बढ़ाएं भूख
गर्मियों के मौसम में पर्याप्त मात्रा में शरीर को पानी की जरूरत होती है. इसलिए इस समय नियमित तौर पर पानी लेते रहें. इससे भूख भी बढ़ती है और शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।