Education News: जानिए शिक्षा से जुडी कुछ खास ख़बरें 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

 
1. एनटीए ने नीट यूजी 2021 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक पहले आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त, 2021 को शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई थी। जिसे बढ़ाकर 10 अगस्त कर दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक आवेदन पत्र में सुधार की तारीखों में भी बदलाव किए गए हैं। बता दें कि यह विस्तारित तिथि बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग कोर्स में प्रवेश पाने वाले छात्रों के लिए भी लागू हाेगी। इच्छुक अभ्यर्थी विस्तृत नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए आधिकारिक साइट- neet.nta.nic.in पर जा सकते हैं।
 

2.  केंद्र सरकार ने केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए शिक्षा मंत्री के विवेकाधीन कोटा को खत्म कर दिया है. हालांकि सांसदों के लिए उपलब्ध कोटा जारी रहेगा, सूत्रों ने मंगलवार को ये जानकारी दी. सांसदों को अपने निर्वाचन क्षेत्र से प्रति शैक्षणिक सत्र में केन्द्रीय विद्यालयों में अधिकतम 10 प्रवेश की अनुमति है. सूत्रों ने कहा कि मंत्रियों की सिफारिशों को हटा दिया गया है.

 
3.  महीनों इंतजार के बाद कालेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के खातों में छात्रवृत्ति ट्रांसफर हो गई है, लेकिन इस बार छात्र-छात्राओं को पूरी राशि नहीं मिली है। शासन की तरफ से बची राशि को अगले कुछ महीनों में देने पर जोर दिया है। विद्यार्थियों के खातों में 80-85 प्रतिशत राशि आई है। छात्रवृत्ति में कटौती देख छात्र-छात्राओं की परेशानी बढ़ गई है, क्योंकि उन्हें फीस के लिए कुछ राशि अपनी जेब से मिलकर कालेज में जमा करना पड़ रही है। उधर सैकड़ों विद्यार्थियों ने प्रबंधन से शेष राशि भरने के लिए कुछ समय मांगा है।
 
4. ओपन बुक परीक्षा में बीए फाइनल के परीक्षार्थियों ने बेझिझक ओपन मिस्टेक की है। देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मूल्यांकन के दौरान पाया कि परीक्षा में शामिल 25 हजार छात्रों में से 3 हजार से ज्यादा ने पहले प्रश्न पत्र में दूसरे प्रश्न-पत्र की और दूसरे प्रश्न पत्र में पहले प्रश्नपत्र की कॉपी लगा दी। कुछ ने रोल नंबर तक गलत लिख दिए। गड़बड़ियों की वजह से दूसरों के रिजल्ट भी लेट हुए।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।