Bollywood News – भारतीय हॉकी टीम को विश करने के चक्कर में एक गलती कर बैठे फरहान अख्तर, लोगों ने किया जमकर ट्रोल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Bollywood News. मुंबई। टोक्यो ओलंपिक में गुरुवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने हॉकी टीम को बधाई दी। फरहान अख्तर ने भी ट्वीट करते हुए टीम इंडिया को शुभकामनाएं दीं, लेकिन वो ऐसा करने के चक्कर में एक गलती कर बैठे थे। सोशल मीडिया पर फरहान का ट्वीट देखते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि, जैसे ही फरहान को अपनी गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने ट्वीट फौरन डिलीट कर दिया।

टोक्‍यो ओलंपिक में भारत की पुरुष हॉकी टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस दौरान शाहरुख खान, अक्षय कुमार और तापसी पन्‍नू समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने टीम को बधाई दी। फरहान अख्‍तर ने भी ट्वीट किया। लेकिन गलती से उन्होंने पुरुष हॉकी टीम की जगह महिला हॉकी टीम को बधाई देते हुए कहा- गो गर्ल्स।

फरहान अख्‍तर ने बाद में अपने ट्वीट को सुधारते हुए लिखा- बेहतरीन तरीके से लड़ाई की भावना दिखाने और अपना चौथा पदक जीतने के लिए #teamIndia पर गर्व है। बता दें कि इससे पहले अपने पुराने ट्वीट में फरहान ने इसी लाइन से पहले ‘Go Girls’ लिख दिया था। फरहान अख्तर के पुराने ट्वीट को लेकर ही उनका मजाक उड़ रहा है और लोग सोशल मीडिया पर खूब मीम्स बना रहे हैं।

एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा. चलो आपसे गलती हुई तो हुई लेकिन ये 164 लोग कौन हैं। बता दें कि फरहान अख्तर के ट्वीट को 164 लोगों ने लाइक किया था। वहीं एक और शख्स ने कहा. ईमानदार गलती। वहीं एक ने पूछा- ये काहे डिलीट कर दिया भाई।

वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान अख्तर की फिल्म ‘तूफान’ हाल ही में रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ मृणाल ठाकुर ने काम किया है। इस फिल्म पर लव जिहाद को बढ़ावा देने के आरोप लगे थे और कई संगठनों ने इसका जमकर विरोध किया था।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।