Health News – जायफल मे है औषधीय गुणों का भंडार जानें इसके लाभ व उपयोग

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Health News: जायफल गरम मसाले के रूप में काम में आने वाला एक मसाला है। यह औधषीय गुणों से भरपूर होता है। जायफल बहुत सी बीमारियों को दूर करने में काम आता है। यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आइये जानते है इसके औषधीय लाभ –

यदि खाने में अरुचि हो रही हो या भूख नहीं लगती हो तो जायफल की कतरन को चूस लें। इससे पाचन क्रिया दुरुस्त है जिससे आपकी भूख बढ़ेगी और खाना भी अच्छे से हजम हो जाएगा।

शहद के साथ जायफल पावर का सेवन करने से हार्ट मजबूत होता है।

अगर आप मुंह के छालों से परेशान है तो जायफल को पानी में उबालकर उस पानी से गरारे करें। छाले ठीक हो जाएंगे।

दांत या दाढ़ में पीड़ा है तो जायफल के तेल में रुई भिगोकर दांत या दाढ़ जहां दर्द हो वहां रखें। दर्द से जल्दी ही राहत मिल जाएगी।

यदि आप कील मुहांसे की समस्या से जूझ रहे है तो जायफल को कच्चे दूध में घिस लें और इसे अपने चेहरे पर सुबह व रात को लगा लें। मुहांसे जल्दी ही ठीक हो जाएंगे। साथ ही आपके चेहरे पर भी निखार आ जाएगा।

जायफल सर्दियों के लिए बहुत ही लाभदायक है। सर्दी भगाने के लिए एक चुटकी जायफल पाउडर को दूध में मिलाकर नियमित रूप से सेवन करें। सर्दी नहीं लगेगी ।

पेट दर्द से राहत पाने के लिए जायफल के तेल की 3-4 बूंदे बताशे में लगाकर खा लें। शीघ्र ही आराम मिल जाएगा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।