MP News: बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, दारू में बिक जाओगे, तो ऐसी सड़कें पाओगे जैसे नारे लगाए

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

MP News: शहर की बदहाल सड़कों और इनमें बन गए पोखरों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। इन सड़कों पर हर घंटे दुर्घटनाएं हो रहीं हैं लेकिन इन सड़कों के नाम पर करोड़ों का बजट खर्च करने वाले जनप्रतिनिधियों और सरकारी एजेंसियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। भोपाल क्षेत्र की बदहाल सड़कों की तरफ ध्यान आकर्षित करने और जनता को सजग करने के लिए कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने आज अनूठा प्रदर्शन किया।
करोंद चौराहा पर दुर्घटनाओं का कारण बन रही बदहाल सड़क के गड्डों में खड़े होकर उन्होंने गीत-संगीत के साथ गाने गाये। उन्होंने कहा कि दारू, मुर्गा, साड़ी और 500 रुपए के लालच में अयोग्य और लालचौ लोगों को वोट देने का नतीजा ऐसी सड़कें हैं जो एक बारिश भी नहीं झेल पाईं।
दारू में बिक जाओगे, तो ऐसी सड़के पाओगे
मुर्गा में बिक जाओगे, तो ऐसी सड़कें पाओगे राखी बांधकर इमोनशनल हो जाआगे, तो ऐसी सड़कें पाओगे,
जैसे अनेक गानें गाए और जनता को बदहाल सड़कों के बारे में सचेत किया। उन्होंने कहा कि पूरे नरेला विधानसभा क्षेत्र में सड़कें गड्डों में तब्दील हो गईं हैं। हाथ भर-भर कर राखी बंधवाकर महिलाओं की भावनाओं से खिलवाड़ कर क्षेत्रीय विधायक विकास का ढोल पीटते हैं, लेकिन नरेला की हकीकत इस वक्त सबके सामने हैं। उन्होंने का कहा कि विकास के नाम पर दिखावा करने वाले और अपने जेब में नारियल लेकर चलने वाले क्षेत्रीय विधायक विश्वास सारंग इन दिनों गायब हैं। जनता त्रस्त है और अकर्मण्य जनप्रतिनिधि को चुनने पर पछता रही है।
इस मौके कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।