Education News: जानिए शिक्षा से जुडी कुछ खास ख़बरें 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

1. अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने बीटेक के छात्रों को मुख्य पाठ्यक्रम के अलावा इंजीनियरिंग की अन्य शाखाओं में लेटरल एंट्री के जरिए प्रवेश लेने की अनुमति प्रदान कर दी है। यानी अब बीटेक की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी बीच में ही इंजीनियरिंग की ब्रांच बदल सकते हैं। एआईसीटीई ने बताया कि बहुत सारे विद्यार्थी लेटरल एंट्री की मांग कर रहे थे और परिषद को इस संबंध में कई रिक्वेस्ट भी मिली थी।
2. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के नए नोटिफिकेशन के मुताबिक, नीट 2021 परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपने आवेदन शुल्क का भुगतान कल यानी कि 15 अगस्त, 2021 को रात 11:50 बजे तक कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर लेटेस्ट अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।
3. बार काउंसिल आफ इंडिया (बीसीआइ) के निर्देश पर विभिन्न लॉ कोर्स की आनलाइन परीक्षा करवाई गई। मगर एक हजार से ज्यादा विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं आनलाइन जमा नहीं हुईं। पंद्रह दिन की मशक्कत के बाद देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के आइटी विशेषज्ञों ने 750 उत्तर पुस्तिकाओं को ढूंढ निकाला है। मगर अभी 400 से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं के बारे में पता नहीं लग पाया है।
4. प्रदेश के कोचिंग संस्थानों को 5 अगस्त से खोलने के सरकारी आदेश के बाद भी शहर के अधिकतर कोचिंग संस्थान बंद हैं। वजह है जिला प्रशासन द्वारा कोचिंग संस्थानों को खोलने का आदेश जारी नहीं होना। कोचिंग संस्थान बंद होने से बाहर से आने वाले 80 फीसदी छात्र भी नहीं लौटे हैं। स्टूडेंट्स की कमी के चलते शहर के होस्टल्स भी खाली पड़े हैं। आदेश जारी करने को लेकर इंदौर कोचिंग ऑनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने कलेक्टर मनीष सिंह से मुलाकात भी की।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।