Bollywood News – गदर 2″ में सनी देओल के अपोजिट ये एक्ट्रेस काम करेंगी, तैयारियां शुरू

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read
 
सदभावना पाती
निर्देशक अनिल शर्मा ने गदर के सीक्वल को लेकर कई दफा बातें की हैं। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सीक्वल की तैयारी शुरु हो चुकी है। निर्देशक पहले ही पुष्टि कर दी थी कि सनी देओल और उत्कर्ष शर्मा फिल्म का हिस्सा होंगे। और अब उन्होंने अमीषा पटेल से भी मुलाकात की, जो एक बड़ा संकेत देता है कि वह सनी देओल के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी। अमीषा पटेल ने अनिल शर्मा के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है और लिखा है कि गदर के डायरेक्टर अनिल शर्मा से लंबी और प्यारी बातचीत हुई… 2022 में धूम मचाने के लिए बेकरार हूं।
इस पोस्ट के बाद से ही उम्मीद जताई जा रही है कि गदर 2 को लेकिन तैयारी शुरु हो चुकी है और फिल्म 2022 में फ्लोर पर जाएगी। फिल्म को रिलीज हुए 20 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में अब यदि इसका सीक्वल बनाया जाता है, तो कहानी और किरदारों में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो गदर 2 प्रेम कहानी से ज्यादा पिता- बेटे के रिश्ते पर फोकस करेगी। फिल्म में सनी देओल का किरदार तारा सिंह फिर से पाकिस्तान में दिखेगा, लेकिन इस बार अपने प्यारे बेटे चरणजीत सिंह को वापस लाने के लिए।
सकीना का किरदार
अमीषा पटेल की बात करें तो एक्ट्रेस लंबे वक्त से पर्दे से दूर हैं। फिल्म गदर में उन्होंने सकीना का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें बहुत सराहना मिली थी। उनकी आखिरीफिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ थी।
बड़ी जिम्मेदारी है गदर 2 
अनिल शर्मा गदर 2 एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी मानते हैं और उन्हें लगता है कि सीक्वल को पहले भाग की तुलना में दोगुना नाटकीयता, इमोशनल और भव्यता के साथ सावधानी से बनाने की जरूरत है। अनिल शर्मा ने अभी तक अपने लेखकों के साथ बैठक नहीं की है और पटकथा तैयार नहीं की है। गदर 2 का निर्माण ज़ी द्वारा किया जाएगा। लेकिन उससे पहले अनिल शर्मा देओल परिवार के साथ फिल्म ‘अपने 2’ को खत्म करेंगे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।