Beauty and Health News – बेकिंग सोडा चेहरे की कई समस्याओं के लिए है बेहद मददगार, जानें कैसे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read
 
सदभावना पाती
बेकिंग सोडा डेड सेल्स को निकालकर ब्लैकहेड्स और मुंहासों से छुटकारा दिलाता है. लेकिन बेकिंग सोडा को इस्तेमाल करने का तरीका अलग-अलग है. पिंपल्स, दाग-धब्बे और गहरी रंगत चेहरे की सबसे आम समस्याएं हैं. इनसे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं ब्यूटी पार्लर जाती हैं. लेकिन मुंहासों और दाग-धब्बों से आजादी पाने और त्वचा में निखार लाने के लिए पार्लर में हजारों पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. बल्कि ये सारे काम सस्ता-सा बेकिंग सोडा भी कर सकता है. बेकिंग सोडा स्किन की कई समस्याओं में मददगार होता है. वैसे तो इसे खाने में इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन आप इसे लगाकर मुंहासों, जिद्दी व काले दागों और रंगत निखारने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं.
मुंहासे हटाने के लिए बेकिंग सोडा
मुंहासे और ब्लैक हेड्स हटाने के लिए बेकिंग सोडा काफी मददगार होता है. यह त्वचा से मृत कोशिकाएं हटाकर रोमछिद्र साफ करता है. आप 1 चम्मच बेकिंग सोडा को 1 चम्मच पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें. फिर अपने चेहरे को धोकर सुखा लीजिए और पेस्ट को मुंहासों से प्रभावित त्वचा पर मसाज करें. जहां मुंहासे, ब्लैक हेड्स और व्हाइट हेड्स होते हैं. 2 से 3 मिनट रहने देने के बाद गुनगुने पानी से धो लीजिए. इसके बाद चेहरे पर मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करना ना भूलें. मुंहासे हटाने के इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 दिन अपनाएं.
ग्लोइंग स्किन के लिए बेकिंग सोडा
1 चम्मच बेकिंग सोडा में 2 चम्मच संतरे का रस मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। फिर हाथ और चेहरा धो लें और अच्छी तरह सुखा लें. इसके बाद पेस्ट को चेहरे पर मास्क की तरह लगाएं और 15 मिनट बाद हल्का पानी डालकर मसाज करें. इसके बाद चेहरा धोकर सुखा लें और मॉश्चराइजर लगाएं.
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।