Indore Top News – माँ अन्नपूर्णा की नगरी में सड़ा अन्न खिलाता होटल रेडिसन ब्लू, FSSAI की टीम ने  की छापामार कार्यवाही 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News. इंदौर के नामी पांच सितारा होटल रेडिसन ब्लू में मुम्बई से आई FSSAI की टीम ने छापामार कार्यवाही की है। यहां मिली गड़बड़ी देख अधिकारी भी हैरान रह गए। यहां काफी मात्रा में खराब खाद्य सामग्री मिली। वहीं स्टाफ कैंटीन में काकरोच और मक्खियां मिली। यहां रखे अदरक और आलू खराब हो चुके थे। ग्राहकों को परोसी जाने वाली कई सामग्री एक्सपायर हो चुकी थी। टीम ने इसे मौके पर ही नष्ट करवाया। जानकारी के अनुसार देशभर की पांच सितारा होटलों को होटल और रेस्तरां अनुमोदन और वर्गीकरण समिति द्वारा रेटिंग दी जाती है। इन्हें एफएसएसएआइ के सेंट्रल लाइसेंस की जरूरत भी होती है। इसी सिलसिले में मुंबई से अधिकारियों की टीम के वैदही कलजुनकर, मुकेश गीते, शीला गौली मंगलवार को होटल रेडिसन ब्लू पहुंचे थे। यहां पर जब जांच की गई तो गंदगी पाई गई।

जानकारी के अनुसार यहां चाय, माउथ फ्रेशनर, पीनट बटर, विनेगर आदि एक्सपायर हो चुका था। इन कच्चे खाद्य पदार्थ का उपयोग भोजन बनाने में किया जाता तो इसे खाने वाले व्यक्ति के लिए हानिकारक हो सकता है, इसलिए इसे होटल में ही नष्ट करवा दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार हमारी टीम जब भंडारण कक्ष में पहुंची तो वहां पर कच्चे आलू और अदरक सड़े हुए थे। किचन में बिना छिले रखे उबले आलू सड़े हुए थे। अचार के बरतनों को खुला रखा गया था। कीटों पर नियंत्रण के लिए कोई उपाय नहीं किया गया था। इससे स्टाफ कैंटीन और स्टोर में काकरोच और मक्खियां पाई गई।

यह गड़बड़ी भी मिली

 

इस होटल में दस्तावेजीकरण और रिकॉर्ड कीपिंग भी संतोषजनक नहीं पाया गया। कीट नियंत्रण प्रबंधन, थर्ड पार्टी आडिटिंग, स्वीकृत विक्रेता सूची, उपभोक्ता निवारण आदि के रिकार्ड प्रस्तुत करने में भी होटल प्रबंधन विफल रहा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।