Health Tips – भुने हुए चने और गुड़ का कीजिए सेवन, नहीं होंगे ये रोग

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Health Tips. भुने हुए चने और गुड़ हमारी सेहत के लिए बेहद गुणकारी होते हैं, इसलिए हर रोज इसका सेवन करेंगे तो हम कई बीमारियों से हमारे शरीर को दूर रख सकते हैं।

पुरुषों के लिए इसका सेवन करना बेहद गुणकारी है। अक्सर पुरुष बॉडी बनाने के लिए जिम में जाकर व्यायाम करते हैं ऐसे में उन्हें गुड़ और चने का सेवन जरूर करना चाहिए।

इससे मसल्स मजबूत होते हैं तथा शरीर को भी कई लाभ मिलते हैं। चलिए जानते हैं भुने हुए चने और गुड़ का सेवन करने से होने वाले फायदों के बारे में.

शरीर का डाइजेशन सिस्टम खराब होने के कारण से कब्ज और एसिडिटी की परेशानी हो जाती है। ऐसे में गुड़ और चने खाएं, इसमें फाइबर होता है जो पाचन शक्ति को ठीक रखता है।

गुड़ और चने को मिलाकर खाने से दिमाग तेज होता है। इसमें विटामिन-बी6 होता है जो याददाश्त बढ़ाता है।

गुड़ तथा चने में काफी मात्रा में प्रोटीन होता है जो मसल्स को मजबूत बनाने में सहायता करता है। पुरुषों को रोजाना इसका सेवन करना चाहिए।

चने और गुड में जिंक होता है जो स्किन को निखारने में सहायता करता है। पुरुषों को हर रोज इसका सेवन करना चाहिए जिससे उनके चेहरे की चमक बढ़ेगी और वह पहले से अधिक स्मार्ट भी लगेंगे।

इसको एक साथ खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है जो वजन कम करने में सहायता करता है। कई पुरुष वजन कम करने के लिए जिम जाकर व्यायाम करते हैं उन्हें गुड़ और चने का सेवन जरूर करना चाहिए।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।