Bollywood News – कठिन योगासन करते हुए आलिया भट्ट ने  शेयर की Photo, फैंस हैरान

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Bollywood News: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिटनेस का खास ख्याल रख रही हैं. जिसे देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि आलिया जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. अपनी पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के साथ ही लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली आलिया भट्ट के पास आने वाले समय में कई बड़ी-बड़ी फिल्में हैं. फिल्मों में अपनी एक्टिंग के अलावा आलिया फिटनेस खूबसूरती के लिए भी मशहूर हैं. हाल ही में आलिया भट्ट अपनी एक ऐसी ही तस्वीर शेयर की है जिसमें वो कठिन योगासन करती हुईं नजर आ रही हैं जिसे देखकर फैंस बॉलीवुड सेलेब्स उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं. आलिया ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ‘progress over perfection.’

बता दें कि इतने बिजी शेड्यूल के बावजूद आलिया हमेशा फिट खुश नजर आती हैं. फिल्मों में आने से पहले आलिया का वजन काफी ज्यादा था, लेकिन उन्होंने कुछ ही महीने में ही अपना करीब 16 किलो वजन घटा लिया था. आलिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो हफ्ते में 3 दिन कार्डियो करती हैं, जिसके लिए वो करीब एक घंटे का समय लेती हैं. अपने वजन को कंट्रोल में रखने के लिए आलिया नियमित तौर पर वर्कआउट करती हैं. आलिया किक बॉक्सिंग, रनिंग, स्विमिंग वेट लिफ्टिंग जैसी एक्सरसाइज भी करती हैं.

फिट बॉडी के लिए एक्सरसाइज, हेल्दी डायट प्लान को फॉलो करने के अलावा आलिया अपनी स्किन का भी ख्याल रखती हैं. इसके लिए आलिया भरपूर मात्रा में पानी पीती हैं, फ्रेश जूस लेती हैं, ताकि उनकी त्वचा हरदम चमकती रहे. आलिया हर दिन 8 घंटे की नींद लेती हैं, ताकि उनके आंखों के नीचे डार्क सर्कल न आ जाए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए आलिया भट्ट मेडिटेशन भी करती हैं. आलिया की डाइट की बात करें तो वह सिर्फ वर्कआउट ही नहीं अपनी डाइट का भी पूरा ध्यान रखती हैं.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।