Bollywood News – दरियादिल सोनू सूद के घर इनकम टैक्स का सर्वे, 20 घंटे तक चला 

sadbhawnapaati
1 Min Read

Bollywood News. कोरोना काल में मजदूरों का मसीहा बन कर उभरे एक्टर सोनू सूद के घर दफ्तर सहित 6 ठिकानों पर बुधवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सर्वे किया।सोनू सूद के घर करीब 20 घंटे इनकम टैक्स का सर्वे चला। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

आईटी अधिकारियों की टीमों ने सुबह से ही अभियान शुरू कर दिया था, हालांकि कार्रवाई के पीछे के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। यह टैक्स सर्वे सोनू सूद को अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की ओर से स्कूल स्टूडेंट्स के मेंटोरशिप प्रोग्राम का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने के कुछ दिन बाद सामने आया।
गौरतलब है कि कि कोविड महामारी के दौरान सोनू सूद ने लोगों की जमकर मदद की थी।सोनू सूद ने बड़ी संख्या में घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों की आर्थिक मदद की थी। उन्होंने ऐसे मजदूरों के सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए भोजन, वाहन आदि का इंतजाम भी किया था।

Share This Article