28 सितंबर को भोपाल में होगा महिला हॉकी टीम का सम्मान 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

 

28 सितंबर को भोपाल में होगा महिला हॉकी टीम का सम्मान

टोक्यो ऑलंपिक 2020 में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को 28 सितंबर को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 31 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करेंगे।बताया गया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने वादे के मुताबिक खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की अध्यक्षता में मंगलवार को मिंटो हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र ध्रुव बत्रा विशिष्ट अतिथि होंगे। इसके अलावा हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रओ निगोमबम, हॉकी इंडिया की सीईओ एलीना नार्मन, सचिव राजेंद्र सिंह महिला हॉकी टीम के प्रशिक्षक तुषार खांडेकर भी विशेष रूप से उपस्थित होंगे।

खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बताया कि टोक्यो ओलंपिक 2020 में महिला हॉकी टीम के शानदार ऐतिहासिक प्रदर्शन ने देश दुनिया का दिल जीत लिया था। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से हमेशा की तरह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी प्रभावित हुए। जब भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बावजूद चौथे स्थान पर रही, तभी चौहान ने इन बेटियों को सम्मानित करने की घोषणा कर दी थी।

खेल मंत्री सिंधिया ने बताया कि प्रदेश के लिए यह हमेशा ही गौरव की बात रही है कि 2016 के रियो ओलंपिक में ही मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर में प्रशिक्षण प्राप्त सात खिलाड़ियों ने भारतीय हॉकी टीम में अपनी छाप विश्व मंच पर छोड़ी थी। 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भी मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी से प्रशिक्षित पांच खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व किया। इसमें सुशीला चानू, रीना खोखर ,मोनिका ,रजनी वंदना कटारिया शामिल है।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल तक का सफर तय कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। लीग मुकाबलों में भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन सराहनीय रहा था।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।