Religious And Spiritual News – सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर करें ये काम,होंगी बाधाएं दूर 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इस बार सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या का पर्व 6 अक्टूबर, बुधवार को है। पुरी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के मुताबिक हिंदू कैलेंडर की गणना में अमावस्या तीसवीं तिथि होती है। यानी कृष्णपक्ष का आखिरी दिन अमावस्या कहलाता है। इस तिथि पर सूर्य और चंद्रमा का अंतर शून्य हो जाता है। इसलिए इन 2 ग्रहों की विशेष स्थिति से इस तिथि पर पितरों के लिए की गई पूजा और दान का विशेष महत्व होता है।

अश्विन अमावस्या: पितरों का महापर्व (Sarvapitri Moksha Amavasya 2021)
अश्विन महीने की अमावस्या पर पितरों की विशेष पूजा करनी चाहिए। इस पर्व पर पिंडदान, तर्पण, श्राद्ध करना चाहिए। ये सब संभव न हो तो इस तिथि पर पितरों की तृप्ति के लिए व्रत रखने का संकल्प लेना चाहिए और इस दिन अन्न एवं जल का दान करना चाहिए। अश्विन महीने की अमावस्या पर ब्राह्मण भोजन के साथ गाय को चारा खिलाया जाता है। साथ ही इस दिन खीर और अन्य खाने की चीजों का दान भी दिया जाता है।

3 शुभ योगों में अमावस्या
पुरी के ज्योतिषाचार्य के अनुसार, 6 अक्टूबर को हस्त नक्षत्र में सर्वपितृ अमावस्या का शुभ संयोग बन रहा है। साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। इस दिन सूर्य, चंद्रमा, मंगल और बुध एक ही राशि में रहेंगे। वहीं सूर्य और बुध से बुधादित्य योग बन रहा है और चंद्र-मंगल महालक्ष्मी योग बना रहे हैं। इस तरह ग्रहों की विशेष स्थिति बनने से इस पर्व पर किए गए स्नान-दान और पूजा-पाठ का पूरा फल जल्दी ही मिलेगा।

अश्विन अमावस्या पर पितृ तृप्ति के लिए कर्म
1. घर पर ही पानी में तिल डालकर नहाएं।
2. इस पर्व पर चावल बनाकर पितरों को धूप दें।
3. सुबह पीपल के पेड़ पर जल और कच्चा दूध चढ़ाएं।
4. पितरों की तृप्ति के लिए संकल्प लेकर अन्न और जल का दान करें।
5. ब्राह्मण भोजन करवाएं या किसी मंदिर में 1 व्यक्ति के जितना भोजन दान करें।
6. बनाए गए भोजन में से सबसे पहले गाय फिर कुत्ते और फिर कौवे और इसके बाद चीटियों के लिए हिस्सा निकालें।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।