Top Education News: जानिए शिक्षा से जुड़ी कुछ खास ख़बरें |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

1. वैश्विक स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस वर्ष का विश्व शिक्षक दिवस डेढ़ वर्षों तक जूझते रहे समूचे विश्व के कोरोना (कोविड-19) महामारी के संकट से उबरने में शिक्षकों के योगदान में उनकी जरूरतों में सहयोग पर फोकस करता है।
2. सुप्रीम कोर्ट ने कथित पेपर लीक और कदाचार के कारण 12 सितंबर, 2021 को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक परीक्षा (NEET-UG) को रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी।

3. सीबीएसई द्वारा एक और बदलाव की घोषणा की गई। इस घोषणा के मुताबिक कक्षा 10वीं और 12वीं के इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल भी दो भागों में आयोजित किया जाएगा। यानी टर्म-1 के लिए इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल परीक्षा अलग, वहीं टर्म-2 के लिए अलग आयोजित की जाएगी।

4.  देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के सॉफ्टवेयर में खराबी आने से सप्ताहभर से कोई डिग्री जारी नहीं हुई है। इसके चलते सैकड़ों की संख्या में डिग्रियां अटक गई है। विद्यार्थी रोजाना विश्वविद्यालय में चक्कर लगाने को मजबूर है। खासकर पीजी में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी परेशान हो रहे हैं। जबकि मुंबई से सॉफ्टवेयर अपडेट करने के लिए एक्सपर्ट को बुलाया है।
5. देवी अहिल्या विवि की सीईटी काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन की मंगलवार को अंतिम तारीख है। रजिस्ट्रेशन पूरे होने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसे लेकर तैयारी की जा चुकी है। देखा जाए तो परीक्षार्थियों के पास मंगलवार को काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का अंतिम मौका है।
6. डीएवीवी में 26 विदेशी विद्यार्थी प्रवेश ले सकते है जिसके लिए केंद्र सरकार से हरी-झंडी का इंतजार है। कोर्स फीस के लिए इन विद्यार्थियों को सरकार की तरफ से छात्रवृत्ति आवंटित होगी। इन छात्र-छात्राओं ने मैनेजमेंट, डाटा साइंस, कम्प्युटर साइंस सहित अन्य कोर्स में दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि कुछ विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय से पीएचडी के लिए आवेदन भेजे है, जिन्हें विश्वविद्यालय ने अभी रोक रखे हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।