National News – लखीमपुर हिंसा: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, देखिये आज हुई प्रेस कांफ्रेंस में और क्या बोले राहुल 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
6 Min Read

 लखीमपुर खीरी में किसान प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. राहुल गांधी ने आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि पिछले कुछ समय से किसानों पर सरकार का आक्रमण हो रहा है. उन्होंने कहा कि किसानों को जीप के नीचे कुचलकर हत्या की जा रही है. बीजेपी ने होम मिनिस्टर (राज्य) के बेटे पर अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है. दूसरी तरफ देशभर के किसानों पर एक के बाद एक हमले हो रहे हैं.

राहुल गांधी ने कहा, ”कुछ समय से भारत के किसानों पर हमले किए जा रहे हैं. किसानों को जीप के नीचे कुचल कर मारा जा रहा है, किसानों की हत्या की जा रही है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे पर आरोप लग रहे है उन पर एक्शन नहीं लिया जा रहा है. जो किसानों का है वो उनसे छीना जा रहा है ये सबके सामने हो रहा है इसलिए देश के किसान दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे हैं.”

पीएम कल लखनऊ में थे लेकिन लखीमपुर नहीं गए- राहुल
राहुल गांधी ने कहा, ”पीएम कल लखनऊ में थे लेकिन लखीमपुर नहीं गए, लखीमपुर किसान नरसंहार में मारे गए किसानों का पोस्टमार्टम ठीक से नहीं किया जा रहा है। आज हम दो सीएम के साथ लखनऊ जाने की कोशिश करेंगे उसके बाद लखीमपुर जाने की कोशिश करेंगे.” उन्होंने आगे कहा कि सरकार किसानों की ताकत को नहीं समझ रही है वो किसानों के मार रही है ये गलत आइडिया है. हमने पत्र लिखा है हम तीन लोग जा रहे हैं, 144 पांच लोगो को रोक सकता है, इसलिए हम तीन लोग जा रहे है. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर कहा, ”प्रियंका को गिरफ्तार करके रखा है, कोई बात नहीं, ये मुद्दा किसानों का है. जो मारते हैं वो जेल के बाहर होते है जिनके साथ होता है वो जेल के अंदर होते हैं. हम वहां जा कर देखना चाहते हैं, सभी पार्टियों को रोका जा रहा है. ये बात सही है प्रियंका को रोका जा रहा है लेकिन हम किसानों की बात कर रहे हैं. विपक्ष का काम दबाव बनाने का होता है जिसके बाद कार्रवाई होती है. हम हाथरस गए तो उन्हें दबाव में कार्रवाई करनी पड़ी, दबाव बनाना हमारा काम है.”

प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

हमें मार दीजिए, फर्क नहीं पड़ता – राहुल

पत्रकार ने सवाल किया कि प्रियंका ने पुलिस द्वारा बुरे बर्ताव की बात कही है. इसपर राहुल ने कहा कि हमें मार दीजिए, गाड़ दीजिए, हमारे साथ बुरा बर्ताव कीजिए, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता. हमारी ट्रेनिंग ही ऐसी है. मुद्दा किसानों का है, उसकी बात करते रहेंगे.

पहले भारत में लोकतंत्र हुआ करता था, अब यहां तानाशाही है’

राहुल गांधी ने कहा कि पहले भारत में लोकतंत्र हुआ करता था. अब यहां तानाशाही है. राजनेता यूपी में नहीं जा सकते. इससे पहले प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के सवाल पर राहुल ने कहा, प्रियंका को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन यहां बड़ा मुद्दा किसानों का है.

हाथरस में हमने प्रेशर बनाया तब कार्रवाई हुई – राहुल गांधी

हमारा काम प्रेशर बनाना है. हाथरस में हमने प्रेशर बनाया तब कार्रवाई हुई. अगर हाथरस में हम ना जाते तो अपराधी बचकर निकल जाते. सरकार इस मुद्दे पर हमको दूर रखना चाहती है ताकि प्रेशर ना बनाया जा सके.

यूपी में खुले घूमते हैं अपराधी – राहुल

यूपी में क्रिमिनल कुछ भी कर सकते हैं. मर्डर, रेप. वहीं आरोपी बाहर होते हैं, पीड़ित जेल में होते हैं या फिर मारे जाते हैं.

लखीमपुर जाने की करूंगा कोशिश – राहुल

राहुल गांधी ने कहा पीएम कल लखनऊ में थे, लेकिन लखीमपुर नहीं गए. राहुल गांधी ने कहा कि वह आज लखीमपुर जाने की कोशिश करेंगे. बता दें कि यूपी सरकार ने राहुल को सीतापुर या लखीमपुर जाने की इजाजत नहीं दी है. राहुल ने कहा कि हम तीन ही लोग लखीमपुर जाना चाहते हैं. धारा 144 में पांच लोग नहीं जा सकते, इसलिए हम तीन ही जाना चाहते हैं. हमने प्रशासन को पत्र लिखा है.

राहुल गांधी बोले कुछ समय से हिंदुस्तान के किसानों पर सरकार का आक्रमण हो रहा है, किसानों को जीप के नीचे कुचला जा रहा है. इससे पहले उनकी जमीन छीनी गई. तीन नए कानून लाए गए. इसलिए किसान धरने पर बैठे हैं

राहुल गांधी को सीतापुर या लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत नहीं

लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने कहा कि सरकार ने राहुल गांधी को इजाजत नहीं दी है. अगर वह लखनऊ आएंगे तो हम उनसे गुजारिश करेंगे कि वह सीतापुर या लखीमपुर खीरी ना जाएं. दोनों जगह के एसपी और डीएम ने कानून व्यवस्था की स्थिति का हवाला देकर यह गुजारिश की है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।