Indore Education News – इंदौर के 360 युवाओं को मिला रोजगार, राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला संपन्न

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 Indore Education News.  केन्द्र तथा राज्य सरकार के निर्देशन में राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला) इंदौर एवं शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला गत दिवस राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला) इंदौर में आयोजित किया गया। मेले में 36 प्रतिष्ठानों ने भाग लिया मेले में 800 से प्रशिक्षणार्थी ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया। मेले में इसमें से 467 प्रशिक्षणार्थी साक्षात्कार हेतु उपस्थित  हुए। प्रारंभिक रूप से 360 उम्मीदवारों का चयन किया गया। इनका चयन वेतन 8 हजार से 15 हजार रुपये प्रतिमाह पर किया गया।
इस अवसर पर इंदौर-उज्जैन जोन के संयुक्त संचालक श्री एम जी तिवारी, जिला पंचायत की अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती मधुलिका शुक्ला, एनएसटीआई के प्रिंसिपल श्री व्ही बाबू, संभागीय आईटीआई के प्रिंसिपल श्री गजानंन जी शाजापुरकर, नगर निगम के पूर्व सभापति श्री राजेंद्र जी राठौर, पूर्व एमआईसी सदस्य श्री चंदू राव शिंदे, श्रीमती सुधा चौधरी, श्री राजू चौहान एवं एनआईएसटी स्टाफ एवं संभागीय आईटीआई इंदौर का स्टाफ शामिल हुआ। सभी अतिथियों ने पूरी संस्था का विजिट किया। अतिथियों ने कंपनी एवं छात्रों की प्रशंसा की एवं स्किल डेवलपमेंट कौशल विकास योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान का आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।