Indore News. कांग्रेस इतिहास में पहली बार बाल कांग्रेस का गठन शहर से लेकर जिले व प्रदेश में होने जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से इसका प्रभारी पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन को बनाया गया है जो लगातार युवाओं की टीम को जोड़ने का काम करेंगे। इसका गठन जल्द ही होने जा रहा है जिन्हें कांग्रेस अपनी रीति नीति व 70 साल के इतिहास को भी बताने जा रही है।
बाल कांग्रेस में 13 से लेकर 20 साल तक के युवा होंगे जिन्हें बाल कांग्रेस के रूप में पदाधिकारी बनाया जाएगा। कांग्रेस की रीति नीति के साथ ही पहले चरण में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की तर्ज पर बाल कांग्रेस के शहर से लेकर प्रदेश और जिले के अध्यक्षों की नियुक्ति होगी। इसके बाद टीम पूरी बनाई जाएगी। प्रदेश भर में जिला अध्यक्ष से लेकर शहर अध्यक्ष भी नियुक्त होंगे और उनकी कार्यकारिणी के साथ ही कांग्रेस जिम्मेदारी भी सौंपेगी। प्रत्येक बाल कांग्रेस पदाधिकारी को 70 वर्ष के कांग्रेस के इतिहास की भी जानकारी दी जाएगी और कांग्रेस की रीति नीति से भी अवगत कराते हुए उन्हें प्रत्येक ब्लॉक, वार्ड और शहर स्तर पर काम करने की भी जिम्मेदारी दी जाएगी। बाल कांग्रेस गठन के साथ ही जो कांग्रेस के अधीनस्थ निष्क्रिय संगठन है उन्हें समाप्त करने की भी रूपरेखा तैयारी कर ली है। बाल कांग्रेस के लिए तैयारियां जोरों पर है जल्द ही बाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा भी होने जा रही है। इसमें इंदौर जबलपुर और भोपाल के 13 से 20 वर्ष के युवाओं में हो रहे कि पहले बाल कांग्रेस अध्यक्ष उन्हें बनाया जाए जो लगातार प्रभारी बाला बच्चन, दिग्विजय सिंह से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सभी मिलकर चर्चा कर रहे हैं। कांग्रेस के इतिहास में संभवत पहला मौका है जब बाल कांग्रेस का गठन किया जा रहा है।