Bollywood News – कन्नड़ एक्टर सत्यजीत का 72 की उम्र में निधन, 600 से अधिक फिल्मों में किया था काम

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

कन्नड़ अभिनेता सत्यजीत का रविवार (10 अक्टूबर) की तड़के बेंगलुरु के बॉरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल में निधन हो गया है। वह 72 वर्ष के थे। वेटरन एक्टर सत्यजीत उम्र से संबंधित कई बीमारियों से पीड़ित थे। इस हफ्ते की शुरुआत में सत्यजीत को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। वह कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। सत्यजीत का एक पैर भी गैंगरीन के कारण काट दिया गया था। थिएटर से अपनी एक्टिंग की शुरुआत करने वाले सत्यजीत ने 600 से अधिक फिल्मों में काम किया है।
जानिए कौन थे कन्नड़ अभिनेता सत्यजीत?
अभिनेता सत्यजीत का बचपन में नाम सैयद निजामुद्दीन था। अपनी आजीविका चलाने के लिए शुरुआत में वह बस ड्राइव करते थे। जिसके बाद एक्टिंग के सपनों को पूरा करने के लिए वह सक्रिय रूप से थिएटर में हिस्सा लेने लगे। अपने फिल्मी करियर में सत्यजीत ने 600 से अधिक फिल्मों में काम किया है।
2000 के दशक की शुरुआत तक सत्यजीत कन्नड़ फिल्मों में खलनायक और सपोर्टिंग रोल करने वाले सबसे अधिक डिमांड वाले अभिनेता था। उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्में ‘शिव मेच्चिदा कन्नप्पा’ (1988), ‘चित्रदा प्रेमंजलि’, ‘पुतनंज’ (1995), और ‘आप्थमित्र’ (2004) हैं।
सत्यजीत ने अपनी अधिकांश फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाई है, जिसके लिए उनको कई अवॉर्ड भी मिले हैं। तबीयत खराब होने के कारण वह कई सालों तक एक्टिंग से दूर रहे थे। अभिनेता सत्यजीत फरवरी 2021 में उस वक्त चर्चा में आए थे, जब उनकी बेटी ने उन पर पैसे के लिए परेशान करने का आरोप लगाया था।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।