इमरान हाशमी बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें बॉलीवुड में थ्रिलर फिल्मों के लिए जाना है। हाल ही में वह फिल्म चेहरे में नजर आए थे। अब वह एक और थ्रिलर फिल्म के साथ आ रहे हैं, जिसका नाम है ‘डिब्बुक द कर्स इज रियल’।
दरअसल, हाल ही में एक्टर इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘द कर्स इज रियल’ (Dybbuk: The Curse Is Real) का टीजर जारी किया है। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ निकिता दत्ता भी अहम किरदार में दिखाई देंगी। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए इमरान हाशमी अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं। इसी के साथ वह अपनी पसंदीदा हॉरर जॉनर में भी वापसी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह साल 2017 में आई मलयालम ब्लॉकबस्टर फिल्म – एज्रा की ऑफिशियल रीमेक है जिसका म्यूजिक क्लिंटन सेरेजो द्वारा दिया गया है।
टीजर में आप देख सकते हैं कि निकिता के करैक्टर को एक डिब्बुक बॉक्स को खोलते हुए देखा जा सकता है, जिसके चारों ओर ट्रबल लिखा हुआ है। बताते चलें कि फिल्म एक रहस्यमयी डिब्बे और एक प्राचीन चाबी के ऊपर है। खुद इमरान हाशमी ने फिल्म का टीजर फैंस के साथ शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘एक रहस्यमयी बक्सा, एक प्राचीन चाबी। अगर आप इस डिब्बुक को खोलेंगे तो क्या आप जानते हैं कि क्या आजाद हो जाएगा?’ टीजर सामने आने के बाद से फैंस इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं।
फिल्म का निर्माण पैनोरमा स्टूडियोज और टी-सीरीज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। इमरान हाशमी और निकिता दत्ता के अलावा फिल्म में मानव कौल भी अहम रोल में नजर आएंगे। बता दें कि यह फिल्म 29 अक्टूबर, 2021 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है।


