Sports News – T20 world Cup में  भारत-पाक मैच से पहले सुर्खियों में श्रीसंत, जानें कारण

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Sports News. T20 World Cup का आगाज होने में महज दो दिन ही बचें हैं. भारतीय टीम का पहला ही मैच 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ है. ऐसे में टी20 का पहला वर्ल्ड कप सुर्खियों में है. अब आप सोच रहे होंगे कि इस वर्ल्ड कप से पहले वर्ल्ड कप का क्या कनेक्शन है, तो हम आपको बताते हैं. दरअसल साल 2007 के वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. इस जीत में श्रीसंत ने आखिरी कैच लपकर भारत को पहला टी20 विश्व विजेता बनाया था. अब मैच से पहले श्रीसंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं.

आपको बता दें कि श्रीसंत मैच फिक्सिंग के आरोपों को पीछे छोड़ अब क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर चुके हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह के साथ हैं. दोनो खिलाड़ियों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है.

श्रीसंत ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर हरभजन सिंह के साथ तस्वीरें साझा करने के साथ लिखा कि लीजेंड हरभजन सिंह के साथ. शानदार शाम के लिए शुक्रिया. भज्जू पा को काफी प्यार सम्मान. श्रीसंत द्वारा साझा की गई तस्वीर लोगों को काफी पसंद आ रही है.

दोनो खिलाड़ियों का एक साथ दिखना फैंस को काफी अचंभित कर रहा है, क्योंकि श्रीसंत हरभजन सिंह के बीच भी अपना एक इतिहास रहा है. एक बार आईपीएल में दोनों के बीच विवाद हुआ था. श्रीसंत ने आरोप लगाया था कि मैच खत्म होने के बाद हरभजन सिंह ने उन्हें चांटा मारा था. आपको बता दें कि दोनो खिलाड़ियों के बीच ये विवाद आईपीएल के पहले सीज़न में ही हुआ था, उस वक्त श्रीसंत किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का हिस्सा थे हरभजन सिंह मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे. इस विवाद को दोनों खिलाड़ियों ने आपसी बातचीत से सुलझा लिया था. लेकिन श्रीसंत ने इसका श्रेय सचिन तेंदुलकर को दिया था.

आपको बता दें कि श्रीसंत पर आईपीएल में फिक्सिंग का भी आरोप लगा था. फिक्सिंग विवाद के बाद श्रीसंत पर बैन लगा था. अब श्रीसंत का बैन भी खत्म हो चुका है. श्रीसंत घरेलू क्रिकेट में वापसी भी कर चुके हैं, उन्होंने आईपीएल ऑक्शन में ट्राई किया था लेकिन वो सफल नहीं हो पाए थे.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।