Health Tips – सावधान ! अचानक वज़न घटना या बढ़ना हो सकता है इस बीमारी का संकेत

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read
अगर आपका वजन अचानक घटने या बढ़ने लग रहा है तो यह थायराइड बीमारी का संकेत हो सकता है. यह बीमारी महिलाओं में अधिक देखी जाती है. डॉक्टरों का कहना है कि इस बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज करने पर ये जानलेवा साबित हो सकती है. डॉक्टर बताते हैं कि थायराइड गर्दन के निचले हिस्से में स्थित इंडोक्राइन ग्रंथि में होती है. इसमें वजन बढ़ने या घटने के साथ ही हार्मोन भी गड़बड़ा जाते हैं. यह बीमारी थायराइड ग्रंथि के बढ़ने की वजह से होती है. यह ग्रंथि तितली के आकार की होती है, जो कि शरीर की कई जरूरी गतिविधियों को नियंत्रित करती है. थायराइड ग्रंथि टी3 और टी4 थायरॉक्सिन हार्मोन का निर्माण करती है जो कि सांस, ह्रदय गति, पाचन तंत्र और शरीर के तापमान पर सीधा असर करती है. साथ ही ये हड्डियों, मांसपेशियों व कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करते हैं. जब शरीर में ये हार्मोस असंतुलित हो जाते हैं, तो वजन कम या ज्यादा होने लगता है, इसे ही थायराइड की समस्या कहते हैं. यह एक साइलेंट किलर बीमारी है क्योंकि इसके लक्षण तुरंत सामने नहीं आते हैं.
वजन घटना या बढ़ना सबसे आम लक्षण
डॉक्टर्स के अनुसार, थायराइड ग्रंथि शरीर में थाइराक्सिन नामक जो हार्मोन बनाती है, उससे शरीर की एनर्जी, प्रोटीन उत्पादन और दूसरे हार्मोन्स के प्रति होने वाली संवेदनशीलता नियंत्रित होती है. थायराइड के लक्षण में सबसे आम वजन घटना ही है. इसके अलावा, अनिंद्रा की समस्या और ज्यादा प्यास लगना, अधिक पसीना आना, हाथ कांपना, दिल तेजी से धड़कना, मांसपेशियों में कमजोरी एवं दर्द रहना, बालों का पतला होना एवं झड़ना, बहुत भूख लगने के बाद भी वजन घटना, महिलाओं में मासिक धर्म की अनियमितता, चिड़चिड़ापन और चिंता शामिल है. यह एक ऐसी बीमारी है जिसके लक्षण शुरुआती स्तर पर जल्द ही पहचान में नहीं आते हैं.
इन चीजों से मिलेगी राहत
आयोडीन- थायराइड के मरीज को आयोडीनयुक्त भोजन करना चाहिए. आयोडीन थायराइड ग्रंथि के दुष्प्रभाव को कम करता है.
मछली– इसमें ज्यादा मात्रा में आयोडीन पाया जाता है. वैसे तो सभी मछलियों में आयोडीन पाया जाता है, लेकिन समुद्री मछलियों में ज्यादा मात्रा में आयोडीन होता है.
डेयरी प्रोडक्ट्स– दूध और दही में पर्याप्त मात्रा में विटामिन, मिनरल्स, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं. दही खाने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.
मुलेठी– इसमें ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो थायराइड ग्रंथि को संतुलित करन में मदद करता है और थकान को मिटाता है.
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।