Cricket News – T20 world cup 2021: पाकिस्तान से इंडिया की हार के बाद ट्वीटर पर आखिर क्यों ट्रेंड हुआ #पनौती जाने 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

पाकिस्तान से हार के बाद ट्वीटर पर कप्तान कोहली हुए ट्रोल लोगों ने अक्षय कुमार और जयशाह को भी निशाने में लिया.

टी20 विश्वकप में 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के हाथों टीम इंडिया को मिली ऐतिहासिक हार के बाद ट्वीटर पर #पनौती ट्रेंड कर रहा है। इसमें क्रिकेट फैन्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग कप्तान विराट कोहली को पनौती बता रहे हैं तो कुछ लोग जयशाह और अभिनेता अक्षय कुमार की फोटो शेयर करके पूछ रहे हैं कि दोनों में से बड़ा पनौती कौन है। वहीं कुछ यूजर मजेदार ट्विट्स भी कर रहे हैं।

टी20 विश्व कप में अपने पहले मैच में टीम इंडिया पाकिस्तान के हाथों दस विकटों से हार गई। यह पहला मौका था जब पाकिस्तान ने विश्वकप में भारतीय टीम को मात दी। भारतीय टीम की इस बड़ी हार पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय सिंह मीना नाम के यूजर ने ट्विटर पर लिखा, पनौती कोहली के कारण हम मैच हार गए।

विधि प्रभाष सक्सेना नाम के यूजर ने कप्तान विराट कोहली की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, भारत का पहला और अंतिम पनौती। 29 वर्षो का सहेजा हुआ इतिहास धराशाई ।

कमलेश शर्मा नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, कोहली ने हार पर अपना बयान दिया कि अगर टीम इंडिया जीत जाती तो हिन्दुस्तान में जीत की खुशी में पटाखे फोड़ते और उससे प्रदूषण होता और तो सुप्रीम कोर्ट की अवमानना होती तो हम हार गए। #पनौती।

उदय प्रताप पाण्डेय नाम के यूजर ने एक मीम बनाकर ट्वीट किया, जिसमें मिर्जापुर के सीन में जहां कालीन भईया और शरद शुक्ला का संवाद है।

भारत-पाकिस्तान मैच में कप्तान कोहली ने भारतीय टीम की ओर से बेहतरीन पारी खेली और टीम को 151 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। कोहली ने 49 गेंदों का सामना करते हुए 57 रन बनाए। इसके अलावा पंत ने 39 रन बनाए। वहीं पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज कप्तान बाबर आजम और रिजवान ने नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।