Health News – बदलने मौसम में इम्यून सिस्टम रखें मजबूत, इनका करें सेवन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

गुड़
गुड़ तो इन दिनों हर किसी की रसोई में होना चाहिए. इसे खाने से शरीर को गर्माहट मिलती है. इससे जुकाम, खांसी, एनीमिया, एलर्जी और कमजोरी दूर होती है और इम्युनिटी मजबूत होती है.
अलसी
अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो आमतौर पर मछली के सेवन से मिलता है. इसलिए ये शाकाहारी लोगों के लिए बहुत काम की चीज है. इसके अलावा अलसी के बीज फाइबर व एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना होते हैं. सर्दियों में इनके सेवन से शरीर काफी मजबूत होता है व डायबिटीज, बीपी, जोड़ों के दर्द, हार्ट की परेशानियों आदि बीमारियों से राहत मिलती है.
खजूर
खजूर को मैग्नीशियम, सेलेनियम, कॉपर, मैंगनीज और फाइबर का अच्छा सोर्स माना जाता है. इसे खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है और पेट के विकारों में आराम मिलता है. इसकी तासीर गर्म होती है, ऐसे में ये बदलते मौसम में बीमारियों से बचाव करता है. शरीर के रोग प्रतिरोधक तंत्र को मजबूत करता है.
अखरोट
अखरोट को सुपरफूड माना जाता है. इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ई, विटामिन बी6 और एंटी-ऑक्सीडेंट्स आदि तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं. इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करने के अलावा ये कोलेस्ट्रॉल कम करता है और हृदय रोग का खतरा टलता है.
सेब
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर सेब में तमाम मिनरल्स, पोटेशियम, फाइबर आदि पाए जाते हैं. इसे रोज खाने से शरीर का इम्यून सिस्टम दुरुस्त होता है व हाई बीपी, मधुमेह और कैंसर जैसी गंभीर परेशानियों से बचाव होता है.
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।