Bollywood News – सिंघम 3 में अजय देवगन के साथ प्रमुख खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे जैकी श्रॉफ

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

सूर्यवंशी फिल्म के क्लाइमेक्स में रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने सिंघम फैंस के लिए गुड न्यूज दे दी है. सूर्यवंशी के बाद अब जल्द ही दर्शकों रोहित शेट्टी की कॉप फ्रैंचाइजी की सिंघम 3 देखने मिल सकती है. अक्षय कुमार की फिल्म में उमर हाफीज की भूमिका निभाने वाले जैकी श्रॉफ सिंघम 3 में प्रमुख खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे.
 
जल्द ही होगी आधिकारिक घोषणा
जिस तरह से सूर्यवंशी में हमने सिंघम और सिंबा को देखा है, उस तरह से सिंघम 3 में भी फैंस सिंबा और सूर्यवंशी के मौजूदगी की उम्मीद कर रहे हैं. आने वाले हफ्तों में रोहित और अजय सिंघम 3 की आधिकारिक घोषणा करेंगे. फिल्म 2022 की आखिरी तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की उम्मीद की जा रही हैं. तब तक अजय अपनी वर्तमान रिलीज की शूटिंग पूरी करेंगे और निर्देशक रोहित शेट्टी भी रणवीर सिंह के साथ अपनी कॉमेडी फिल्म सर्कस का आखरी शेड्यूल पूरा कर सकते हैं.
 
ओटीटी पर रिलीज होगी रोहित शेट्टी की वेब सीरीज
सिंघम 3 से पहले रोहित शेट्टी प्रोडक्शन की पहली ओटीटी वेब सीरीज स्ट्रीम होने की उम्मीद की जा रही है. इस वेब सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे.
 
हर फिल्म में खतरनाक होते जा रहे हैं रोहित शेट्टी के खलनायक
सबसे पहले सिंघम में हमने बाजीराव को गोवा के एक गुंडे से पंगा लेते हुए देखा था. जिसके बाद उनकी लड़ाई सरकार की भ्रष्टाचारी सिस्टम के साथ थी. अब सूर्यवंशी में उनका मुकाबला आंतकवादियों के साथ हो रहा है.जल्द ही हम आने वाले फ्रैंचाइजी में मुंबई और महाराष्ट्र पुलिस को इंटरनेशनल माफिया के साथ दो हाथ करते हुए देख सकते हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।