Health News – लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले, ये ऊपर बुखार से जल्द ठीक होने में करेंगे मदद 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन दिनों डेंगू के मामले देखने को मिल रहे हैं, जो एक चिंता का विषय है। डेंगू एक फ्लू जैसी बीमारी है, जो एडीज एजिप्टी प्रजाति के मादा मच्छरों के काटने से होती है। यह मच्छर दिन में काटते है। इसलिए आपको दिन में भी खुद को मच्छरों से बचाना चाहिए। यहां कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया जा रहा है। जिनकी मदद से आपको इस बुखार से काफी राहत मिलेगी।

डेंगू बुखार के लक्षण

-उल्टी

-तेज सिरदर्द

-मतली

-चकत्ते

-जोड़ों में दर्द

-मांसपेशियों में दर्द

समय पर इलाज न होने से बिगड़ सकती है स्थिति

डॉक्टर बताते हैं कि अगर समय पर इलाज न किया जाए तो डेंगू बुखार के ये लक्षण खतरनाक हो जाते है। जैसे थकान, उल्टी में खून, लगातार उल्टी, मसूड़ों से खून आना, बेचैनी और पेट में तेज दर्द जैसी बड़ी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। इसलिए समय रहते आपको अपना इलाज करा लेना चाहिए।

इन चीजों का करें सेवन

1- पपीते के पत्ते

पपीते के पत्ते डेंगू बुखार के इलाज के लिए एक बेहतरीन उपाय हैं। यह प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने में मदद करता है। ऐसे में आप दिन में दो बार पत्तों को पीसकर सेवन कर सकते हैं।

2- नारियल पानी का करें सेवन

डेंगू में उल्टी ज्यादा होती है। इसकी वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। आपको बार-बार नारियल पानी पीते रहना चाहिए। इससे आपके शरीर में पानी की कमी दूर होगी।

3- मेथी के पत्ते

मेथी के पत्ते एक शक्तिशाली दर्द निवारक हैं। आप इसे रात भर पानी में भिगोकर रख सकते हैं और अगली सुबह छानकर पी सकते हैं। यह घरेलू नुस्खा ट्राई करने से पहले आप विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

4- संतरे का जूस

संतरे में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में अद्भुत काम करता है। संतरे के जूस का सेवन करने से आपकी इम्युनिटी मजबूत होगी और आप हाइड्रेटेड भी रहेंगे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।