Indore News – जर्जर हो रहे सरवटे बस स्टैंड के काम में तेज़ी, जनवरी 2022 तक पूरा होने की संभावना

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इंदौर। शहर का सरवटे बस स्टैंड का काम तेजी से इन दिनों चल रहा है। हालांकि पहले कोरोनावास के कारण पहले ही काम में देरी हो गई थी। यहां पर समय-समय पर निगम कमिश्नर के साथ अन्य अफसरों ने भी निरीक्षण किया और संबंधित ठेकेदार कंपनी को जल्दी से काम करने के निर्देश भी दिए थे।
बताया जाता है कि सखटे बस स्टैंड पर काम को लेकर यहां के दुकानदारों द्वारा भी नाराजगी जाहिर की थी और पहले दुकानदार बस स्टैंड पर दुकान लगाने को लेकर कोर्ट भी चले गए थे।
नगर निगम अफसरों द्वारा चर्चा के बाद फिर कोर्ट से याचिका ली गई थी। अब यहां पर बस स्टैंड का काम तेजी से चल रहा है। सरवटे बस स्टैंड का काम लगभग 4 से 5 वर्ष पहले शुरू हुआ था जिसमें जर्जर होने से सरवटे बस स्टैंड को तोड़ दिया गया था लेकिन इसका काम बेहद धीमी गति से चल रहा था।
इसी बीच बीते डेढ़ 2 वर्ष से कोरोनावायरस के चलते काम में काफी देरी हो गई थी इसलिए एक बार फिर से अब इसकी काम की शुरुआत हुई है और इसे समय समय पर पूरा करने की योजना भी बना ली गई है।
पिछले दिनों नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल से यहां के व्यापारी भी मिले थे और उनके ही आग्रह पर यहां पर निरीक्षण भी किया था। आयुक्त द्वारा यह भी चर्चा की गई थी कि अब समय पर सरवटे बस स्टैंड का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए।
इसी के चलते यहां का कामकाज फिर से शुरू किया गया है और इसे जल्द ही पूरा करने का कहा गया है। यह भी संभावना है कि सरवटे बस स्टैंड का काम जनवरी 2022 में पूरा हो सकता है और दुकानदारों को भी राहत मिलेगी।
अभी की स्थिति में यहां पर भीड़ भाड़ होने के कारण परेशानी बनी हुई है और यहां बसों का संचालन भी हो रहा है। सरवटे बस स्टैंड बनने के बाद यहां पर यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। इस मामले को लेकर अपर आयुक्त संदीप सोनी ने बताया कि यहां का काम अब तेजी से चल रहा है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।