Bollywood News – बॉलीवुड में शादियों का सीज़न शुरू: अंकिता लोखंडे बनने वाली हैं दुल्हन, मिलने लगे शादी के तोहफे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

पवित्र रिश्ता सीजन वन से कामयाबी की बुलंदी पर पहुंचने वाली अंकित को यह तोहफा एक शू स्टोर से मिला है। एक्ट्रेस ने इसे शेयर करते हुए थैक्स कहा है। शू बॉक्स पर लिखा है हैप्पी ब्राइड और तीन जोड़े फुटवियर्स में से एक पर ब्राइड टू बी लिखा हुआ है। 
पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे सात फेरे लेने वाली हैं। अभिनेत्री जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ अपनी दुनिया बसाने जा रही हैं। उन्हें ब्राइड टू बी का गिफ्ट मिला है। अंकिता ने अपने इंस्टा स्टोरी पर कस्टमाइज्ड फुटवियर्स की फोटो शेयर की है। जिस पर Bride to Be लिखा हुआ है।
पवित्र रिश्ता सीजन वन से कामयाबी की बुलंदी पर पहुंचने वाली अंकित को यह तोहफा एक शू स्टोर से मिला है। एक्ट्रेस ने इसे शेयर करते हुए थैक्स कहा है। शू बॉक्स पर लिखा है हैप्पी ब्राइड और तीन जोड़े फुटवियर्स में से एक पर ब्राइड टू बी लिखा हुआ है। इसे देखकर पता चलता है कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
इसके साथ ही अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम पर हाथों में हाथ डाले एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में किसी का चेहरा नहीं नजर आ रहा है। अभिनेत्री कैप्शन में लिखती हैं, ‘एक दूसरे जीवन में सबसे अच्छी और एकमात्रा चीज हैं जिसे हमें पकड़ना है।’ इसमें उन्होंने विक्की जैन को भी टैग कर रखा है। इस तस्वीर पर फैंस प्रतिक्रिया देने लगे हैं। सब अंकिता को अगामी जीवन की बधाई देने लगे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अंकिता अभी पवित्र रिश्ता सीजन 2 में काम कर रही हैं। इस शो में वे शहीर शेख के साथ दिखाई दे रही हैं। अंकिता बॉलीवुड में फिल्म मणिकर्णिका के साथ दिखाई दीं थी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।