Bollywood Viral News – बॉलीवुड एक्टर ने अमेरिका में की भारत की बेइज्जती? महिलाओं पर की टिप्पणी लोगों का गुस्सा फूटा, बाद में बयान पर दी सफाई

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

कॉमेडियन और एक्टर वीर दास (Vir Das) आए दिन चर्चा में रहते हैं। आमतौर पर वे अपने खुले विचारों के लिए सोशल मीडिया पर खबरों में रहते हैं लेकिन कई बार उनके खुले विचार वीर दास के लिए परेशानी का सबब बन जाते हैं।

अब वीर दास एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। वीर दास ने हाल ही में अमेरिका में एक शो किया जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। इस वीडियो क्लिप को शेयर कर लोगों ने आरोप लगाया है कि वीर दास विदेश में जाकर देश की बदनामी करते हैं।

दरअसल वीर दास ने अपने यूट्यब चैनल पर ‘मैं उस भारत से आता हूं’ नाम का एक वीडियो अपलोड किया है और इसी वीडियो के एक क्लिप पर बवाल हो रहा है। इस क्लिप में वीर दास कहते हैं कि मैं उस भारत से आता हूं जहां दिन में लड़कियों की पूजा होती है और रात में उनके साथ बलात्कार होता है। बस इसी क्लिप को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोगों का कहना है कि वीर दास ने भारत और भारतीयों की अमेरिका में बदनामी की है और लोगों ने सोशल मीडिया पर वीर दास को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। इतना ही नहीं, लोगों ने उनका बायकॉट करने की धमकी भी दी है।

विडियो में देखिए लोगों के रिएक्शन..

कई लोगों ने तो वीर दास को देशद्रोही का टैग दे दिया है। मामला बढ़ने पर वीर दास ने अपनी सफाई में एक पोस्ट लिखा। इसमें वीर ने साफ किया कि उनका इरादा देश का अपमान करने का नहीं बल्कि लोगों को यह याद दिलाने का था कि तमाम मुद्दों के बाद भी अपना देश महान है। पोस्ट में उन्होंने ये भी कहा कि एक ही विषय के बारे में दो अलग विचार रखने वाले लोगों के बारे में वीडियो में बात की जा रही है।

विडियो में देखिए वीर दास की सफाई.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।