Sports News – IPL Mega Auction 2022:  आईपीएल की ये टीमें चार नहीं तीन ही खिलाड़ियों को करेंगी रिटेन जानें नाम

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

आईपीएल 2022 की तैयारियां तेजी से चल रही है. रिटेंशन को लेकर सभी टीमें गुणा-गणित में लगी हुई हैं कि किस खिलाड़ी को रिटेन करेंगी. रिटेंशन को लेकर बीसीसीआई ने जो पॉलिसी बनाई है, उसमें टीमें चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है.

इसमें भी एक शर्त है कि वो तीन भारतीय एक विदेशी खिलाड़ी को रिटेन कर सकती है. याफिर टीमें अपने हिसाब से दो भारतीय दो विदेशी खिलाड़ी को रिटेन कर सकती हैं.

आपको बता दें कि रिटेंशन को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुकाबिक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें केवल दो या तीन खिलाड़ी रिटेन करेगी. क्योंकि होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले टीमें कुछ नए खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर पायेंगी. आइये जानते हैं कि तीनों टीमों में कौन-कौन से खिलाड़ी रिटेन हो सकते हैं.

 

RCB: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर विराट कोहली, मैक्सवेल, चहल रिटेन करेगी. इसकी सबसे बड़ी वजह है कि कोहली आरसीबी की बल्लेबाजी की रीढ़ हैं. बात करें मैक्सवेल की तो मैक्सवेल ने आईपीएल 2021 में शानदार बल्लेबाजी की है. आरसीबी तीसरे खिलाड़ी के तौर पर युजवेंद्र चहल को रिटेन करेगी.

RR: राजस्थान रॉयल्स संजू सैमसन, जोफ्रा आर्चर जोश बटलर को रिटेन कर सकती है. बात करें जोश बटलर की तो बटलर एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो ओपनिंग, मध्यक्रम निचले क्रम में कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं. वहीं जोफ्रा आर्चर अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए जानें जाते हैं. संजू सैमसन पिछले सीजन में टीम के कप्तान थे. उन्होंने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था.

SRH: सनराइजर्स हैदराबाद केन विलियमसन राशिद खान को रिटेन कर सकती है. केन विलियमसन पिछले सीजन में टीम के कप्तान थे. उन्होंने आईपीएल 2021 के 10 मुकाबलों में 266 रन भी बनाए हैं. राशिद खान की बात करें तो उन्होंने आईपीएल 2021 में 18 विकेट झटका है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।