National News – ममता बनर्जी और शरद पवार की मुलाकात से सियासी बाज़ार गर्मममता बनर्जी और शरद पवार की मुलाकात से सियासी बाज़ार गर्म

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
5 Min Read

यूपीए खत्म हो चुका- ममता बनर्जी
भाजपा के खिलाफ दीदी का मोर्चा-  भाजपा के विरोधी सभी क्षेत्रीय दल साथ आएं तो भाजपा को हराना आसान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने बुधवार को एनसीपी चीफ शरद पवार से मिलने के बाद तीखे बोल बोले हैं। ममता ने कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए के बारे में कहा कि अब यूपीए कोई गठबंधन नहीं है, यह खत्म हो चुका है। ममता यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी के अस्तित्व पर ही सवाल खड़े कर दिए।
ममता की कांग्रेस से बढ़ती दूरी और तीसरे मोर्चे की आहट के बीच पवार के साथ उनको मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। ये मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब अगले साल 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। मंगलवार को ममता आदित्य ठाकरे और संजय राऊत से भी मिली थी। इस मुलाकात के बाद आदित्य ठाकरे ने पत्रकारों से कहा था कि हम उनका मुंबई में स्वागत करते हैं। हम इस दोस्ती को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
सोसाइटी के सदस्यों से मुलाकात के दौरान राहुल गांधी निशाना साधा। उन्होंने राहुल का नाम लिए बिना कहा अगर कोई कुछ करता नहीं है, विदेश में रहता है तो कैसे चलेगा। इस कारण ही हमें कई दूसरे राज्यों में जाना पड़ा है। सिल्वर ओक अपार्टमेन्ट में तकरीबन एक घंटे तक शरद पवार और ममता के बीच बातचीत हुई। इस मुलाकात के बाद एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल का पुराना नाता रहा है। पवार ने कहा, कल बंगाल चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी की आदित्य ठाकरे और संजय राउत से मुलाकात हुई और आज यह एक पॉलिटिकल डिस्कशन के लिए यहां आई हैं। उन्होंने बंगाल में हुई जीत को लेकर अपने एक्सपीरियंस को हमसे शेयर किया है।
भाजपा के विरोधी साथ आएं, सभी क्षेत्रीय दल साथ आएं तो भाजपा को हराना आसान
पवार ने कांग्रेस को भी विपक्ष के इस नए मोर्चे में शामिल किए जाने पर कहा कि जो भी भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ है, वह हमारे साथ आकर भाजपा का मुकाबला कर सकता है। इसी दौरान ममता बनर्जी ने कहा- हम प्रार्थना करते हैं कि हॉस्पिटल में एडमिट उद्धव ठाकरे जल्दी फिट होकर हमारे सामने आए। हम भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ एक मजबूत वैकल्पिक फोर्स बनाने जा रहे हैं। शरद पवार काफी सीनियर लीडर हैं और में उनके साथ एक पॉलिटिकल डिस्कशन के लिए यहां आई है। हम नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक सक्षम विपक्ष तैयार कर रहे हैं। ममता ने मुंबई के वाइवी चव्हाण हॉल में सिविल सोसाइटी के लोगों से भी मुलाकात की। यहां वो बोली अगर सभी रीजनल पार्टीज साथ आ जाएं तो भारतीय जनता पाते को बेहद आसानी से हराया जा सकता है। मैंने बहुत बार कांग्रेस को कहा कि एक एक्सपर्ट टीम बनाओ, लेकिन कांग्रेस सुनती ही नहीं है।
कांग्रेस का जवाब- हमारे बिना भाजपा को हराना नामुमकिन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया। पार्टी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह सोचना कि कांग्रेस को बिना साथ लिए भाजपा को हराया जा सकता है, एक सपने की तरह है, जो कभी पूरा नहीं हो सकता। ममता बनर्जी के कुछ समय पहले दिल्ली आने पर सोनिया गांधी से उनकी मुलाकात के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन ये मुलाकात नहीं हुई। इसके बाद से ही राजनीतिक हलकों में दोनों के बीच दूरी को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आई हैं। दोनों के बीच बढ़ती दूरी संसद शीतकालीन सत्र के दौरान भी साफ तौर पर दिखाई दे रही है। अब ममता बनर्जी के इस तेवर के बाद यह दूरियां स्पष्ट हो गई है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।